फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahamanthan of Youth Congress: Srinivas said, unemployment is at its peak in MP, Shivraj Vyapam is doing scams in the name of 1,2,3,4

युवा कांग्रेस का महामंथन: श्रीनिवास बोले- MP में बेरोजगारी चरम पर है, शिवराज व्यापमं 1, 2, 3, 4 नाम से घोटाले कर रहे

Mon, 04 Apr 2022 07:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Apr 2022 07:05 PM IST
सार

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। शिवराज सरकार व्यापमं 1,2,3,4 नाम से घोटाले कर रही है।

विज्ञापन
Mahamanthan of Youth Congress: Srinivas said, unemployment is at its peak in MP, Shivraj Vyapam is doing scams in the name of 1,2,3,4
युवा कांग्रेस की महामंथन बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 'महामंथन' बैठक आयोजित की गई। इसमें  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित प्रदेश प्रभारीगण और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में श्रीनिवास बी.वी ने कहा कि पूरी भाजपा और संघ का कुनबा गांधी परिवार से डरता है, इसलिए उनके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर छवि बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन


श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, उसके बाद भी मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार व्यापमं 1,2,3,4 नाम के लगातार घोटाले कर रही है। इससे छात्र अवसाद में जा रहे हैं। हम ऐसे सभी छात्रों के साथ हैं और सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने 'एक बूथ पांच यूथ' कार्यक्रम की समीक्षा भी की और कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए। श्रीनिवास ने कहा कि हर बूथ में यूथ कांग्रेस की पकड़ से भाजपा अपने आप खत्म हो जाएगी। इसलिए आप लोग इस काम को पूरी जिम्मेदारी से करिए। हमें 2023 में एक बार फिर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि युवा कांग्रेस से ही मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है। यह संगठन कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी है। हमने 1980 में युवक कांग्रेस के दम पर ही जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से हटाया था। इसलिए मेहनत में कोई कोर कसर न छोड़िए आने वाला कल हमारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन शिवराज सिंह और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पैसों के दम पर विधायक खरीदकर अपनी सरकार दोबारा बना ली और विधायक खरीदी का पैसा छात्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरवाकर, पेपर लीक करवाकर कमा रहे हैं। जिसे रोकने की नैतिक जिम्मेदारी हमारी है। हम व्यापमं द्वारा ठगे गए युवाओं को पुनः न्याय दिलवाएंगे।

 
बैठक में प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेढा, विक्रांत भूरिया, मीडिया विभागाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, अभिषेक परमार, भोपाल जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, रोहित राजौरिया, राहुल मंडलोई, आकाश चौहान समेत सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed