फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhyapradesh: only one muslim candidate won

मध्यप्रदेश: सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार को मिली जीत

Tue, 10 Dec 2013 04:17 PM IST
अमर उजाला, भोपाल
अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 10 Dec 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
madhyapradesh: only one muslim candidate won

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। कांग्रेस के आरिफ अकील भोपाल (उत्तर) विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ बेग 6 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया। अकील को कुल 73,070 वोट मिले जबकि बेग को 66,406 वोट मिले।

जयपुर (ब्यूरो)। राजस्थान के इतिहास में सबसे अधिक उठापटक वाले यही चुनाव रहे। जीतने वाली भाजपा ने न तो इतनी बड़ी जीत के बारे में सपने देखे थे और न ही कांग्रेस को ऐसी शर्मनाक हार की उम्मीद थी। स्थिति यह है कि राजस्थान के 33 जिलों में से 17 से कांग्रेस गायब है।
विज्ञापन


लहर के बाद क्यों हारे शिवराज के 10 मंत्री?
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर जिले की 19 में से केवल एक सीट कांग्रेस को मिल पाई है, तो जोधपुर से केवल कांग्रेस से दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ही अपनी सीट बचा पाए। वहीं, कांग्रेस के 22 मंत्रियों और 68 विधायकों को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों ने भी निराश किया।

राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों ने सभी को चौंका कर रख दिया। कांग्रेस को सबसे अधिक 4 में से 3 सीटें करौली जिले से मिल पाई हैं।
इसके अलावा बीकानेर, सीकर, धौलपुर जिलों से दो-दो तव जयपुर, जोधपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी व चुरू जिलों से एक-एक सीट ही हाथ लग पाई है।


कांग्रेस के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, पर्यटन मंत्री बीना काक, स्वास्थ्य मंत्री एए खान, शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा सहित 22 मंत्री अपनी जीत की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिन्हें जनता ने पूरा नहीं होने दिया। कांग्रेस ने निर्दलीय के रूप में सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों सहित करीब 80 लोगों को टिकट दिया, जिनमें से 68 को हार का मुंह देखना पड़ा।

शिवराज के आगे आने वाली हैं बड़ी चुनौतियां

भाजपा ने 26 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था और कांग्रेस ने 24 महिलाओं को टिकट दिया था। कांग्रेस की केवल एक महिला उम्मीदवार उम्मीदों पर खरी उतर सकी, वहीं भाजपा की 19 उम्मीदवारों ने परचम लहराया, हालांकि 199 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य पार्टियों व निर्दलीय के रूप में 168 महिलाएं चुनाव में भाग्य आजमा रही थीं, लेकिन केवल इनमें से 25 ही जीत सकीं।

अन्य राज्यों की खबरें पढें यहां

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें पढें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed