फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Prdesh Assembly Election: BJP Leader tried to do suicide in Jabalpur

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: टिकट न मिलने पर आत्मदाह करने पहुंचे भाजपा नेता

Thu, 08 Nov 2018 03:53 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Madhya Prdesh Assembly Election: BJP Leader tried to do suicide in Jabalpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल में जहां कई उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी है, तो कई नेता टिकट न मिलने को लेकर काफी हताश हैं। टिकट बंटवारे को लेकर एक नाखुश नेता  पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गए। मामला जबलपुर का है जहां भाजपा सरकार से नाराज भाजपा के ही नेता अवतार सिंह खुदकुशी करने पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल जबलपुर पश्चिम विधानसभा से अवतार सिंह को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया जब पार्टी ने हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू को टिकट दे दिया। इस बात से नाराज नेता जिले के भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह करने पहुंच गए। वे इतने परेशान थे कि बेहोश हो गए और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आत्मदाह का कारण पूछे जाने पर उनका कहना था कि उन्होंने अपना सारा जीवन जनता की सेवा मे लगाया है। पार्टी अकाली बब्बू को भाजपा की तरफ से लड़ा रही है, जिससे सारी सिख कौम का अपमान हुआ है।
विज्ञापन


आपको बता दें, आज पार्टी कार्यालय पहुंचने से 24 घंटे पहले उन्होंने प्रत्याशी न बदलने पर आत्मदाह की धमकी दी थी। उन्होंने हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू पर लेनदेन कर टिकट हासिल करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed