फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Women Congress President removed, entire executive dissolved due to dispute in appointments

मध्य प्रदेश: महिला कांग्रेस अध्यक्ष को हटाया, नियुक्तियों में विवाद के चलते पूरी कार्यकारिणी भंग  

Wed, 23 Feb 2022 04:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में नियुक्तियों में गड़बड़ी के विवाद के बाद प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जयसवाल को हटा दिया गया है। फिलहाल 4 प्रदेश उपाध्यक्ष बनी रहेंगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Women Congress President removed, entire executive dissolved due to dispute in appointments
एमपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष को हटाया नियुक्तियों में विवाद के चलते पूरी कार्यकारिणी भंग, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में नियुक्तियों में गड़बड़ी के विवाद के बाद प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जयसवाल को भी हटा दिया गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने नोटिस जारी किया है। हालांकि 4 प्रदेश उपाध्यक्ष बनी रहेंगी।   
विज्ञापन


मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन 30 जनवरी को हुआ था। इसमें नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप और अपनों की नियुक्तियां नहीं होने के विरोध के चलते पदाधिकारियों में असंतोष पनपता गया था। इसके बाद पदाधिकारियों ने इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में इस्तीफा और विरोध करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले इंदौर से महामंत्री पद से सोनिया शुक्ला ने इस्तीफा दिया। इसके बाद उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य शहरों के पदाधिकारियों ने भी विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदेश संगठन ने नव नियुक्त महिला कार्यकारिणी पर स्टे लगा दिया था। यह विवाद दिल्ली तक पहुंच गया। इसके बाद ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



नूरी खान समेत चार उपाध्यक्ष बने रहेंगे 
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की तरफ से बुधवार को जारी नोटिस के अनुसार चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नई नियुक्ति तक काम करती रहेंगी, जिसमें उपाध्यक्ष रश्मि भारद्वाज, कविता पांडे, जमना मरावी और नूरी खान है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नूरी खान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed