फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Will convert temporary electricity connection of illegal colonists to permanent

Madhya Pradesh: अवैध कॉलोनीवासियों के अस्थायी बिजली कनेक्शन को स्थायी में बदलेंगे, प्रस्ताव पर आज रात मिल सकती है मंजूरी

Thu, 19 May 2022 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 04:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के घरों में जल्द ही बिजली का स्थायी कनेक्शन होगा। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। जिस पर आज रात मंजूरी मिल सकती है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Will convert temporary electricity connection of illegal colonists to permanent
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का कहना है कि प्रस्ताव मंजूर होने के बाद हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के घरों में जल्द ही बिजली का स्थायी कनेक्शन होगा। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। जिस पर आज रात मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले ही सरकार हर वर्ग को साध रही है। इसी कड़ी में अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए सरकार एक राहत भरी घोषणा कर सकती है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने अवैध कॉलोनी में रह रहे लोगों के अस्थायी कनेक्शन को स्थायी कनेक्शन में बदलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है, जिसको संभवत आज देर शाम तक मंजूरी मिल सकती है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही प्रदेश के 1700 से अधिक अवैध कॉलोनियों मैं रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से दी जा रही ये राहत अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए उम्मीद भी है कि जब बिजली कनेक्शन स्थायी होगा तो कॉलोनियों के वैध होने में भी अब बहुत देर नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2009 के बाद विद्युत विभाग ने अवैध कॉलोनियों में स्थायी कनेक्शन देना बंद कर दिए थे, जिससे वहां के रहवासी अस्थायी कनेक्शन लेते थे जिसमें उन्हें दुगने दामों पर बिजली मिलती थी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद हजारों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। इस योजना के तहत कॉलोनाइजर खुद या कॉलोनी के निवासी समूह बनाकर या फिर इंडिविजुअल तरीके से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक राशि जमा करनी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed