{"_id":"61a8ace3c98b2111a77579c9","slug":"madhya-pradesh-weather-mood-changed-due-to-winter-rains-khargone-is-the-coldest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: ठंड में आई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, खरगोन सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: ठंड में आई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, खरगोन सबसे ठंडा
Thu, 02 Dec 2021 04:54 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 02 Dec 2021 04:54 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में बारिश से मौसम का मिजाज ही बदल गया है। बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
आज का मौसम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। इंदौर समेत ज्यादातर शहरों में हिल स्टेशन जैसा माहौल है। कई शहरों में सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए हैं। इस बीच इंदौर-उज्जैन संभाग के कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर और उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थान पर बारिश दर्ज हुई। शेष संभागों में मौसम खुश्क बना रहा। सेंधवा में 4 सेमी बारिश हुई है। इसी तरह कुक्षी, डही, अलीराजपुर, जोबट, सोंडवा, अंजड़ में 3-3 सेमी, निवाली, उदयगढ़, बडवानी, मनावर, गंधवानी, पाटी, कट्ठीवाड़ा, राजपुर, सेगांव, ठीकरी, महेश्वर, खरगौन, पेटलावद, सरदारपुर, राणापुर, नालछा, पानसेमल, भाभरा और झाबुआ में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज हुआ।
ज्यादातर संभागों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने कहा है कि भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में तथा सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, दमोह, सीधी और सिंगरौली जिले में कही-कही बारिश हो सकती है। बडवानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन जिलों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
और गिरेगा पारा
मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया है। इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य, भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हुआ। उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से कापी अधिक और शेष संभागों के जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। 4 और 5 दिसंबर तक जाकर ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान और नीचे गिर सकता है।