फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Utsav-2025 began in Delhi on December 12th

MP NEWS: दिल्ली में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धूम, सराफा चौपाटी, मिलेट्स और गांव-थीम जीत रहे हैं लोगों का दिल

Sat, 13 Dec 2025 07:54 PM IST
लव गौर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: लव गौर Updated Sat, 13 Dec 2025 07:54 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धूम नजर आ रहा है। दिल्ली में 12 दिसंबर से मध्यप्रदेश उत्सव-2025 की शुरुआत हो गई है, जहां मध्य प्रदेश की संस्कृति, कला, संगीत, हस्तशिल्प, व्यंजन और लोक परंपराओं से लोगों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Utsav-2025 began in Delhi on December 12th
दिल्ली में 12 दिसंबर से मध्यप्रदेश उत्सव-2025 की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में 12 दिसंबर से मध्यप्रदेश उत्सव-2025 की शुरुआत हो गई है। इस उत्सव के माध्यम से दिल्ली वासियों को मध्य प्रदेश की संस्कृति, कला, संगीत, हस्तशिल्प, व्यंजन और लोक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। चाणक्यपुरी के जीसस मेरी मार्ग स्थित न्यू मध्यप्रदेश भवन में आयोजित हो रहे इस उत्सव में लोगों को प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


परंपरा और संस्कृति का खास उत्सव
कार्यक्रम में संगीत, पारंपरिक नृत्य, फैशन, स्वादिष्ट व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी उत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। जबकि रंग, राग और विरासत का यह संगम पूरे माहौल को जीवंत बना रहा है। इस आयोजन के जरिए दिल्ली में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक खुशबू फैलाने का प्रयास किया गया है, जो इसे परंपरा और संस्कृति का खास उत्सव बनाता है। इस उत्सव में लगी प्रदर्शनियों के जरिए राज्य की कला-संपदा के अनूठे परिचय से अभिभूत करवाया जा रहा है। इसमें हथकरघा व हस्तशिल्प, विंध्य हर्बल उत्पाद, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पाद, पॉटरी वर्कशॉप और फूड फेस्टिवल के जरिए प्रदेश की विविधता को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


युवाओं के बीच जोश और जज्बा
शुक्रवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। सीएम यादव ने कहा की मध्य प्रदेश एक टाइगर स्टेट, ट्राइबल स्टेट ,टेक्सटाइल स्टेट , आदि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता के साथ-साथ युवाओं के जोश और जज्बे से निरंतर प्रगति कर रहा है। इस तीन दिवसीय समारोह में प्रदेश की कला संस्कृति, खान-पान सब कुछ संजोया गया है।। प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maheshwar News: महेश्वर में बनेगा खेल स्टेडियम, प्रभारी मंत्री सारंग ने की घोषणा; विधायक मेव की थी मांग


तीन दिवसीय उत्सव का मकसद क्या?
आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन रश्मि अरुण शमी ने बताया की तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के बारे में दिल्ली एनसीआर के वासियों को प्रदेश के बारे में जानकारी देना उसके खान-पान और संस्कृति से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, एक जिला एक उत्पाद, माटी कला, पर्यटन आदि के स्टॉल लगे हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया उनके इस उत्सव में आए और प्रदेश के खानपान और संस्कृति का आनंद लें।

ये भी पढ़ें: MP: होटल में मुस्लिम डॉक्टर और हिंदू महिला के ठहरने पर मचा बवाल, पत्नी की ID का किया था इस्तेमाल; मामला दर्ज

दिल्ली में इंदौर की मशहूर सराफा चौपाटी
एमपी टूरिज्म के असिस्टेंट मैनेजर मोहित राही ने बताया कि यह उत्सव 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि दिल्ली-एनसीआर के लोग और दिल्ली में रहने वाले मध्यप्रदेशवासी भी इन स्वादों का आनंद ले सकें। इंदौर की मशहूर सराफा चौपाटी को भी यहां विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसके अलावा मिलेट्स स्पेशल फूड और गांव की थीम पर आधारित फूड एरिया भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed