{"_id":"6245dec41b301932e46409bd","slug":"madhya-pradesh-ujjain-and-nasrullaganj-on-2-april-makhan-nagar-s-pride-day-on-4-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 2 अप्रैल को उज्जैन और नसरूल्लागंज, 4 अप्रैल को माखन नगर का गौरव दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 2 अप्रैल को उज्जैन और नसरूल्लागंज, 4 अप्रैल को माखन नगर का गौरव दिवस
Thu, 31 Mar 2022 10:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:33 PM IST
सार
गांव के विकास में जनता की भगीदारी तय करने के लिए गौरव दिवस आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस से उज्जैन, सीहोर जिले के नसरुल्लागंज और नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
उज्जैन का गौरव दिवस 2 अप्रैल को
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गांव के विकास में जनता की भगीदारी तय करने के लिए गौरव दिवस आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस से उज्जैन, सीहोर जिले के नसरुल्लागंज और नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम की जानकारी ली।
उज्जैन और नसरूल्लागंज का गौरव दिवस 2 अप्रैल और माखन नगर का गौरव दिवस 4 अप्रैल को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उज्जैन के कार्यक्रम में 5 हजार मोटर साइकिल की रैली निकाली जाएगी। राम घाट पर गायक कैलाश खेर गीत प्रस्तुत करेंगे। उज्जैन में घरों की साजसज्जा के लिए आव्हान किया गया है। इसके साथ ही नगर के व्यावसायिक स्थलों और प्रमुख चौराहों की साजसज्जा भी की जाएगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उज्जैन में सात दिनी कार्यक्रम होंगे। एक अप्रैल को उज्जैन गौरव यात्रा निकाली जाएगी। दो अप्रैल को करीब 275 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। महाकाल परिसर विस्तार योजना द्वितीय चरण, प्रतिभा सिंटेक्स संयंत्र के भूमि पूजन और स्मार्ट सिटी के कार्यों के भूमि पूजन भी किए जाएंगे। उज्जैन में स्कूलों और कॉलेजों में गौरव दिवस की थीम पर पिछले सप्ताह से कला प्रतियोगिताएं हो रही हैं। तीन दिवसीय व्यापार मेला तथा गौरव गाथा के अंतर्गत एक से तीन अप्रैल तक मेला, उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्यों के प्रदर्शन की गतिविधियां होंगी। गौरव दिवस ब्रांडिंग के लिए टी शर्ट और कैप्स भी बांटी जाएंगी।
सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में दो अप्रैल को कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण, नगर परिषद नसरूल्लागंज के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नगर परिषद द्वारा निर्मित सेल्फी प्वाइंट और नगर परिषद द्वारा निर्मित “गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट”के सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन करेंगे। वे स्वच्छता रथ भी रवाना करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 4 अप्रैल को राष्ट्र कवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर माखन नगर में गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। माखन नगर के नागरिक बाबई का नाम माखननगर किए जाने पर आभार व्यक्त करेंगे। माखननगर में प्रत्येक परिवार ने एक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण के लिए कार्य करने, नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों को जनसहयोग से उत्कृष्ट बनाने, बेटियों के जन्म पर उत्सव और स्वच्छता के संकल्प के लिए पहल की है। गौरव दिवस के लिए माखननगर में दो और तीन अप्रैल को पीले चावल देकर नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। माखननगर में विभिन्न कार्यों के लोकार्पण भी होंगे।