फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Two arrested including woman who blackmailed BJP leader, threatened to implicate him in honeytrap

मध्य प्रदेश: BJP नेता को ब्लैकमेल करने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसाने की दी थी धमकी

Thu, 17 Mar 2022 10:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Mar 2022 10:39 PM IST
सार

बीजेपी पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को ब्लैकमेल करने वाली महिला समेत दो लोग गिरफ्तार। भोपाल क्राइम ब्रांच ने सिवनी से गिरफ्तार किया। कुशवाह से 1 करोड़ रुपए मांग रहे थे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Two arrested including woman who blackmailed BJP leader, threatened to implicate him in honeytrap
ब्लैकमेलिंग में पुलिस ने दो को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को ब्लैकमेल करने वाली महिला समेत दो लोग को क्राइम ब्रांच ने सिवनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी  कुशवाह से 1 करोड़ रुपए मांग रहे थे।
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश बीजेपी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को ब्लैकमेल करने वालों में एक पत्रकार भी शामिल है। आरोपियों ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुशवाह से पैसों की मांग की थी। कुशवाह ने उनकी बात नहीं मानी तो आरोपियों ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। इसके बाद मामला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गया था, जिसके बाद कुशवाह को अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।
विज्ञापन

 
डीसीपी क्राइम अमित कुमार ने बताया कि महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में दोनों पर ब्लैमेलिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।  कुशवाह की तरफ से कहा जा रहा है कि वह महिला को नहीं जानते। उन्होंने पूरे मामले को उनकी छवि धूमिल करने का षड्यंत्र बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में कांग्रेस ने भी भाजपा पर तंज कसा था। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को आखिर पद से क्यों हटाया गया? क्या वो भी सुनील जोशी जी, प्रदीप जोशी जी, राघव जी की राह पर चल पड़े है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed