{"_id":"6205e14a350559597a2634b7","slug":"madhya-pradesh-transport-minister-forgot-the-name-of-his-party-said-that-congress-government-will-be-formed-in-five-states-including-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: परिवहन मंत्री भूले अपनी पार्टी का नाम, जुबान फिसली कहा- यूपी समेत पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: परिवहन मंत्री भूले अपनी पार्टी का नाम, जुबान फिसली कहा- यूपी समेत पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार
Fri, 11 Feb 2022 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:39 AM IST
सार
शिवराज सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गुरुवार को जुबान फिसल गई और वो यूपी समेत पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का बयान दे गए। उनके बयान पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो दिल से भाजपाई नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन
जबलपुर के पाटन में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल मंत्री गोविंद सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जुबान फिसल गयी और वो पांच राज्यों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने का बयान दे गए। उनके बयान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है।
जबलपुर में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह मीडिया से बात कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा उत्तरप्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड समेत सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस का बहुमत होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि गोविंद सिंह दिल से भाजपाई नहीं बन पाए हैं। बता दें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही गोविंद सिंह राजपूत भी भाजपा में शामिल हुए थे। उपचुनाव में वह भाजपा के टिकट पर जीतकर प्रदेश सरकार में मंत्री बने।
मंत्री गोविंद सिंह गुरुवार को जबलपुर के पाटन तहसील भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां बयान देते हुए उनकी जुबान फिसल गई और वह भाजपा की जगह कांग्रेस कह गए। मंत्री के पास ही बैठे पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने उन्हें इशारा भी किया, लेकिन परिवहन मंत्री समझ नहीं पाए। बाद में उन्होंने कहा कि भूल से बीजेपी की जगह कांग्रेस निकल गया।
विज्ञापन
उनके बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि सच जुबां पर आ ही गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए मंत्री गोविंद राजपूत कह रहे है कि पांच राज्यों में पूर्व बहुत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता का ट्ववीट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सैयद जफर ने भी वीडियो ट्वीट कर लिखा कि भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे लिखा कि जिस पार्टी ने इतना बड़ा पद और कद दिया। उसका नाम जुबान पर आ ही जाता है।