फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Transfer of 10 IAS and 2 SP, Harda collector Sanjay Gupta made MD of oilseed union, Ilaiyaraja T became Jabalpur collector

मध्य प्रदेश: 10 आईएएस और 2 एसपी के ट्रांसफर, हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता को तिलहन संघ का एमडी बनाया, इलैयाराजा टी जबलपुर कलेक्टर बने

Tue, 01 Feb 2022 05:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 05:11 PM IST
सार

सामान्य प्रशासन विभाग ने मध्य प्रदेश के 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता को तिलहन संघ का एमडी, रीवा कलेक्टर इलैयाराजा टी को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Transfer of 10 IAS and 2 SP, Harda collector Sanjay Gupta made MD of oilseed union, Ilaiyaraja T became Jabalpur collector
मध्य प्रदेश: 10 IAS अधिकारियों के तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियो के ट्रांसफर किए हैं। हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता को राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ में प्रबंध संचालक एवं सह आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश बनाया है। वहीं, रीवा कलेक्टर इलैयाराजा टी को जबलपुर कलेक्टर बनाया है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अनुशंसा पर सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को ट्रांसफर आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम बनाया है। इनके पदभार ग्रहण करने पर विवेक कुमार पोरवाल ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक पद से मुक्त होंगे। 
विज्ञापन


वहीं, अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प को रीवा कलेक्टर, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक ऋषि गर्ग को हरदा कलेक्टर, वाणिज्य कर इंदौर में अपर आयुक्त राघवेन्द्र सिंह को अलीजरापुर कलेक्टर, वाणिज्य कर इंदौर में ही अपर आयुक्त नेहा मीना को नीमच में अपर कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अपर कलेक्टर इंदौर हिमांशु चंद्र को जिला पंचायत शहडोल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed