फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Tractor trolley full of devotees fell in river, three killed, more than 20 injured

Madhya Pradesh: नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Tue, 08 Nov 2022 10:23 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 10:23 AM IST
सार

रतनगढ़ वाली माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tractor trolley full of devotees fell in river, three killed, more than 20 injured
हादसे में चार लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा दतिया जिले में हुआ है। बताया गया कि सोमवार सुबह भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के कुशवाह परिवार और क्षेत्र के अन्य लोग माता के जवारे लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर गए थे। वहां, से शाम करीब 7:30 बजे दबोह लौट रहे थे। रास्ते में सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी का पुराना छोटा पुल पड़ता है। यहीं से गुजरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रॉली में सवार लोग चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। कुछ समय बाद ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Tractor trolley full of devotees fell in river, three killed, more than 20 injured
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
बताया गया कि ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे। प्रशासन ने भी तीन मौत की पुष्टि की है। उनकी पहचान ऊषा कुशवाह, कस्तूरी कुशवाह एवं गब्बर कुशवाह के रूप में हुई है। चारों मृतक दबोह लहार क्षेत्र के निवासी हैं। 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें दतिया जिला अस्पताल और ग्वालियर भेजा गया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, वह नदी के किनारे का स्थान था और वहां पानी नहीं था। अन्यथा कई और लोगों की जान जा सकती थीं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रात का समय होने से मौके पर बचाव कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार व सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की ओर से बचाव कार्य आरंभ किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed