फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh to increase beds for covid patients also increase testing strength in unlock 1,0

एमपी में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 60 हजार बिस्तर तैयार, जांच की क्षमता में भी होगी बढ़ोतरी

Mon, 01 Jun 2020 06:41 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Jun 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh to increase beds for covid patients also increase testing strength in unlock 1,0
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

कोविड-19 के बढ़ते खतरे के मद्देनजर देशभर में कई तरह की छूट के साथ लॉकडाउन का पांचवा चरण लागू हो गया है। इस चरण में छूट का दायरा बढ़ाए जाने के साथ ही राज्यों को अधिक अधिकार दिए गए हैं। इसी के तहत मध्यप्रदेश में भी सोमवार से अलग-अलग गतिविधियां बहाल हो गई हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने आने वाले दिनों में इस महामारी के मरीजों की तादाद में संभावित बढ़ोतरी के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में 60,000 बिस्तर तैयार रखे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने एक बैठक के बाद बताया, 'फिलहाल सूबे के अस्पतालों में कोविड-19 के करीब 3,000 मरीज भर्ती हैं। हालांकि, आर्थिक गतिविधियां और अन्य कार्यकलाप बहाल होने से आने वाले दिनों में महामारी के मरीजों की तादाद बढ़ती है, तो हम इस स्थिति से निपटने के लिये तैयार हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस तैयारी के तहत राज्य में अलग-अलग श्रेणी के अस्पतालों में कुल 60,000 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इनमें से 6,000 बिस्तरों में कृत्रिम ऑक्सीजन की आपूर्ति की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलेमान ने जानकारी देते हुए कहा, 'प्रदेश के अस्पतालों में कृत्रिम ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों की तादाद 6,000 से बढ़ाकर 14,000 की जा रही है। इसके लिए अस्पतालों में कृत्रिम ऑक्सीजन की नई पाइपलाइन डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों में कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए फिलहाल प्रदेश में हर दिन तकरीबन 6,100 नमूनों की जांच की जा सकती है। लेकिन हमारा अनुमान है कि कोविड-19 की जांच की यह क्षमता अगले कुछ दिनों में बढ़कर 15,000 नमूनों तक पहुंच जाएगी।'

सुलेमान ने कहा कहा, 'प्रदेशवासियों को कोविड-19 को हौवा बनाकर इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन हम जनता से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि वह पूरी सावधानी बरतते हुए खुद भी अपना ध्यान रखें।'


अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में इस महामारी के हालात की समीक्षा के लिए आये थे। उन्होंने बताया कि इंदौर में फिलहाल हर दिन 1,400 नमूनों की कोविड-19 की जांच की जा सकती है। जिले में महामारी की जांच की क्षमता बढ़ाने के लिए अमेरिका से अत्याधुनिक मशीन आयात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed