फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh, six dead after drinking suspected spurious liquor in mandsaur

मध्यप्रदेश: मंदसौर में नकली शराब पीने से तीन और ने तोड़ा दम, अब तक छह की मौत, एसआईटी गठित

Tue, 27 Jul 2021 05:46 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मंदसौर
पीटीआई, मंदसौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 05:46 PM IST
सार

इस मामलें में विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि मंदसौर जिले के खाखराई गांव में जहरीली शराब के कारण मौत हुई है, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Madhya pradesh, six dead after drinking suspected spurious liquor  in mandsaur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के खाखराई गांव में नकली शराब पीने से मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर छह हो गई है। आबकारी विभाग के एक उप निरीक्षक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पिपलिया मंडी के थाना प्रभारी ओपी तंवर ने बताया कि मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। तंवर के अनुसार चार अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों ने सड़क किनारे एक ढाबे व एक दुकान से यह शराब खरीदी थी। इससे पहले शनिवार व रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने बताया कि उसने एक ढाबे से शराब खरीदी थी और उसे पीने के बाद वह बेचैनी महसूस करने लगा था। मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती एक अन्य युवक ने बताया कि उसने एक शराब की दुकान से शराब की बोतल खरीदी थी। उसे पीने के बाद उसे धुंधला दिखाई देने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार की रात अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही उस घर के एक हिस्से को भी तोड़ दिया, जहां अवैध रूप से शराब बनाई जा रही थी। घटना के बाद जिलाधिकारी मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ चौधरी भी गांव में पहुंचे थे।

जिला कलेक्टर पुष्प ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतकों ने गत गुरुवार को शराब पी थी। पुष्प ने यह भी कहा कि इस मामले में मल्हारगढ़ क्षेत्र में तैनात आबकारी विभाग के उप निरीक्षक नरेंद्र डामर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

राज्य के वाणिज्यिक कर और वित्त मंत्री और स्थानीय विधायक जगदीश देवड़ा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जिला कलेक्टर और एसपी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।


इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उज्जैन, मुरैना, भिंड और ग्वालियर के बाद मंदसौर जिले के खाखराई गांव में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने और कुछ अन्य गंभीर होने की खबर है। इससे पता चलता है कि मंत्री देवड़ा के क्षेत्र में क्या स्थिति है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच और मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग भी की है।

सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की
मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजौरा एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed