{"_id":"6220b4b4d11c5328f9138fd9","slug":"madhya-pradesh-this-time-the-summit-of-g-20-countries-may-be-held-in-indore-the-central-government-team-will-inspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इस बार इंदौर में हो सकता है जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन, केंद्र सरकार की टीम करेगी निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इस बार इंदौर में हो सकता है जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन, केंद्र सरकार की टीम करेगी निरीक्षण
Thu, 03 Mar 2022 05:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 05:59 PM IST
सार
जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन इस बार इंदौर में हो सकता है। भारत के तीन शहरों में इंदौर का नाम भी शामिल है। इसके लिए केंद्र सरकार की टीम इंदौर पहुंचकर लोकेशन देखेगी। यदि सबकुछ सही होता है तो इंदौर का नाम तय हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन इस बार मध्यप्रदेश के इंदौर में हो सकता है। केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय टीम इसके लिए इंदौर पहुंच चुकी है। यह टीम इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर के साथ ही अन्य स्थानों का निरीक्षण करेगी।
बताया जा रहा है कि एशिया, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों की अंतरराष्ट्रीय संस्था जी-20 के 2023 में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए देश के तीन शहरों का नाम सुझाया गया है जिसमें इंदौर का नाम भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल डिवीजन के डॉ. असीम वोरा ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार के तीन सदस्यों का दल निरीक्षण के लिए इंदौर पहुंचा। इस दल में समिट डिविजन के ओएसडी प्रवीण जाखर, प्रोटोकॉल डिवीजन के अधिकारी रोहित शर्मा और समिट डिवीजन के कंसल्टेंट नवीन सक्सेना इंदौर में लोकेशन देखेंगे। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि अभी हमें सिर्फ टीम के आने की जानकारी है। कुछ लोकेशन हम दिखाएंगे। उच्च स्तर पर अधिकारी इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य इंदौर सहित तीन शहरों का निरीक्षण करेंगे। इसमें दिल्ली भी शामिल है। हालांकि इंदौर का नाम अभी तय नहीं है लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह इंदौर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। चूंकि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और आईटी सेक्टर के रूप में विकसित हो रहा है। इंदौर के देवी अहिल्या अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की देश के लगभग सभी शहरों से सीधी कनेक्टिविटी है और सभी देशों से इसकी कनेक्टिविटी की संभावना भी है।