{"_id":"613f68ede5059f36d455ae23","slug":"madhya-pradesh-the-priest-of-hanuman-temple-of-gyanpura-in-dhar-district-was-beaten-to-death-the-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: धार जिले के ज्ञानपुरा के हनुमान मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: धार जिले के ज्ञानपुरा के हनुमान मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
Mon, 13 Sep 2021 08:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:36 PM IST
सार
पुजारी ने अज्ञात लोगों को देखकर उनसे पूछताछ की थी। इसके बाद हुई कहासुनी के बाद बदमशों ने पुजारी को डंडों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले के ज्ञानपुरा के हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार रात किए गए इस हमले में मंदिर का चौकीदार भी घायल हुआ है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
धार के सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि कल रात 8:30 बजे के आसपास पुजारी मंदिर में बैठे थे। तभी वहां 3-4 लोग दिखाई दिए। पुजारी ने उनसे पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हैं। इस पर वे लोग बाबा से गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने डंडों से मारना शुरू कर दिया। चौकीदार को भी कुछ चोटें आई थीं। दोनों को ग्रामीणों ने घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह पुजारी का अस्पताल में निधन हो गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश: धार ज़िले में ज्ञानपुरा के हनुमान मंदिर के पुजारी की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन विज्ञापन
CSP देवेंद्र धुर्वे ने बताया, ''कल रात 8:30 के आसपास वे मंदिर में बैठे थे। वहां 3-4 लोग दिखाई दिए जिनसे उन्होंने पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हैं।वे लोग बाबा से गाली गलौज करने लगे।'' pic.twitter.com/Sfv1g3LYzA— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2021
