फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: The General Secretary of BJP Kisan Morcha gave a call to take the organization to the villages, get the benefits of government schemes to the farmers

मध्यप्रदेश : भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री ने संगठन को गांवों तक पहुंचाने का किया आह्वान, कहा- किसानों को योजनाओं का दिलाए लाभ

Tue, 30 Nov 2021 01:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 01:35 AM IST
सार

मध्यप्रदेश किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल.संतोष और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाए और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाए।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The General Secretary of BJP Kisan Morcha gave a call to take the organization to the villages, get the benefits of government schemes to the farmers
भाजपा किसान मोर्चा- महांमत्री श्री बी.एल.संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले की सरकारें सिर्फ नारे लगाती रहीं, गरीबों-किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके लिए आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाई और लागू की। किसान मोर्चा संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाए और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाए।

विज्ञापन


किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने किया आह्वान
यह आह्वान मध्यप्रदेश किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल.संतोष और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री सरतेन्दु तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी मंचासीन थे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल समेत मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव, खेती और किसानों से जीवंत संपर्क रखें मोर्चा कार्यकर्ताः बी.एल.संतोष

Madhya Pradesh: The General Secretary of BJP Kisan Morcha gave a call to take the organization to the villages, get the benefits of government schemes to the farmers
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल.संतोष ने कहा कि शहरीकरण के बावजूद आज भी देश की 67 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इस हिसाब से किसान मोर्चा का कार्यक्षेत्र सबसे बड़ा है। गांवों में रहने वाले लोगों से जुड़ना, उन्हें पार्टी के विचारों से और संगठन से जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण काम है। मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए श्री संतोष ने उन्हें चार टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता कृषि से संबंधित कम से कम दो विषयों में दक्षता हासिल करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन विषयों पर अपनी बात रख सकें। ये विषय डेयरी, हार्टीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग या कोई और भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मोर्चा हर गांव तक अपनी पहुंच बनाए और वहां इकाई स्थापित करे क्योंकि हर गांव की अपेक्षाएं अलग तरह की होती हैं। मोर्चा कार्यकर्ता उनके हिसाब से निदान का प्रयास कर सकेंगे। श्री संतोष ने कहा कि किसान मोर्चा यथाशीघ्र अपने संगठन का विस्तार हर गांव तक कर ले ताकि किसानों को जोड़कर उनकी सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने गांवों, गरीबों और किसानों के लिए बहुत काम किए हैं, कई योजनाएं लागू की हैं। मोर्चा कार्यकर्ता इन कामों और योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाएं। श्री संतोष ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता गांवों और किसानों से जुड़कर उनकी आवाज को ऊपर तक पहुंचाएं ताकि उन पर विचार किया जा सके।

 

बूथ सशक्तीकरण के काम में अपनी भूमिका निभाए किसान मोर्चाः विष्णुदत्त शर्मा

Madhya Pradesh: The General Secretary of BJP Kisan Morcha gave a call to take the organization to the villages, get the benefits of government schemes to the farmers
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी अभियानों में किसान मोर्चा ने सक्रियता से भाग लिया है। मोर्चा ने कोरोना संकट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा के आह्वान पर जमीन पर काम किया, लोगों की सहायता की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जब संपूर्ण टीकाकरण के लिए आह्वान किया, तो मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच फैलाए गए भ्रमों और आशंकाओं को दूर कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए तैयार किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत गांव-गांव में अन्न उत्सव मनाए और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।



 

हमारी सरकारों ने एफपीओ, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी योजनाएं लागू की : विष्णुदत्त शर्मा

Madhya Pradesh: The General Secretary of BJP Kisan Morcha gave a call to take the organization to the villages, get the benefits of government schemes to the farmers
भाजपा किसान मोर्चा- प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला

श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकारों ने एफपीओ, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी कई किसान हितैषी योजनाएं लागू की हैं। किसान मोर्चा इन योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़े। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती के लिए किसान मोर्चा गांवों के हर बूथ को सशक्त बनाने का काम करे। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मोर्चा गांवों में अपनी पहुंच बढ़ाए और प्रगतिशील किसानों को पार्टी से जोड़े।

 

कांग्रेस ने दूर किया, किसानों को खेतों में लौटा रही मोदी सरकारः दर्शन सिंह चौधरी

Madhya Pradesh: The General Secretary of BJP Kisan Morcha gave a call to take the organization to the villages, get the benefits of government schemes to the farmers
भाजपा किसान मोर्चा- दर्शन सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्वागत भाषण देते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते देश के किसान खेतों और खेती से दूर होते गए। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद किसानों के लिए अनेकों योजनाएं लागू की गईं। किसान सम्मान निधि, किसान चैनल, किसान एक्सप्रेस जैसी अनेकों सुविधाएं मोदी सरकार ने किसानों को उपलब्ध कराई हैं, जिनके कारण किसान अब फिर से खेती की तरफ लौटने लगे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों से प्रदेश में कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और प्रदेश लगातार कृषि कर्मण अवार्ड जीत रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारें अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत जैसे संकल्पों को जमीन पर उतारने का काम गांवों के माध्यम से ही कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed