फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: The crowd gathered in the last visit of the naval jawan, the younger brother lit the fire in Arnia Kalan

मध्य प्रदेश: नौसेना जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अरनिया कलां में छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Fri, 31 Dec 2021 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 05:54 PM IST
सार

अरनिया कलां के रहने वाले नौसेना जवान मनोज वर्मा की अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्मशान घाट पर नेवी प्रोटोकॉल तथा हिंदू रिवाजों के द्वारा मनोज का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटे भाई मनीष वर्मा ने दी।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The crowd gathered in the last visit of the naval jawan, the younger brother lit the fire in Arnia Kalan
Shajapr: अंतिम दर्शन करने पहुंचा मनोज वर्मा का बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरनिया कलां के रहने वाले नौसेना जवान मनोज वर्मा की अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्मशान घाट पर नेवी प्रोटोकॉल तथा हिंदू रिवाजों के द्वारा मनोज का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटे भाई मनीष वर्मा ने दी।
विज्ञापन


विशाखापट्टनम में सड़क हादसे में मृत नौसेना के जवान मनोज वर्मा के पार्थिव शरीर को शुक्रवार सुबह भोपाल से गृह ग्राम अरनिया कलां लाया गया। सेना के वाहनों का काफिला जैसे ही गांव में प्रवेश हुआ, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा के दौरान पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने का सिलसिला शुरू हुआ। जो कई जगह जारी रहा, अंतिम यात्रा में डीजे भी शामिल रहे। जिन पर देशभक्ति तराने गूंजे। गांव पहुंचने पर मनोज वर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया गया, जहां रीति-रिवाज पूरे करने के साथ परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। श्मशान घाट तक के रास्ते पर नम आंखों से लोगों ने मनोज वर्मा को विदाई दी। 
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Madhya Pradesh: The crowd gathered in the last visit of the naval jawan, the younger brother lit the fire in Arnia Kalan
Shajapur: शाजापुर के ग्राम अरनिया कलां में निकली नौसेना जवान मनोज वर्मा की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा - फोटो : अमर उजाला
श्मसान घाट पर यहां पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मनोज वर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जो राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देता है। वह कभी मरता नहीं है। हमारे समाज में, हमारे देश में वह सदैव जिंदा रहता है। कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने भी मनोज वर्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांव के मंदिर में विधायक निधि से पांच लाख रुपये से टीन शेड मनोज वर्मा की स्मृति में बनवाने की घोषणा की। श्रद्धांजलि सभा में देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक बाबूलाल वर्मा सहित अन्य गणमान्य जन व क्षेत्र के हजारों लोग शामिल रहे। मनोज वर्मा की चिता को मुखाग्नि छोटे भाई मनीष वर्मा ने दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed