फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: stretcher is not found, patient was taken to X-ray on the sheet by hospital staff

मध्यप्रदेश: स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीज को घसीटकर एक्स-रे कराने ले गया अस्पताल कर्मी, बड़ी कार्रवाई

Tue, 02 Jul 2019 12:16 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: stretcher is not found, patient was taken to X-ray on the sheet by hospital staff
जबलपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अमानवीय घटना - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में अमानवीयता की घटना सामने आई है। यहां स्ट्रेचर नहीं मिलने पर एक मरीज को अस्पताल कर्मी चादर पर लिटाकर उसे घसीट कर एक्स-रे जांच कराने ले गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य कर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो कितनी ताजा है और घटना कब की है, यह जानने के लिए ओपीडी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सोमवार शाम तक अस्पताल प्रशासन उस मरीज का पता नहीं लगा पाया। घटना की जांच के लिए डीन के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने कहा गया है।
विज्ञापन


चादर पर रखकर मरीज को घसीटने संबंधी 26 सेकंड के वीडियो में कर्मचारी चादर पकड़कर आगे तथा एक महिला पीछे चल रही है। स्थानीय खबरों के अनुसार, ओपीडी से जिस कक्ष तक मरीज को पहुंचाया गया वहां सोनोग्राफी और एक्स-रे जांच होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सहायक अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मरीज को चादर पर रखकर घसीटने के मामले में डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने सुरक्षा प्रभारी विकास नायडू, वार्ड ब्वॉय प्रभारी अमित दुबे, फेसिलिटी एग्जिक्यूटिव राजीव कश्यप को निलंबित कर दिया है। 

राजीव को एक दिन के लिए निलंबित किया गया है। हाइट्स कंपनी के सुरक्षा कर्मचारी कैलाश ठाकुर और वार्ड ब्वॉय घनश्याम बाल्मीक को सेवा से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed