फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Startup Conclave-2022: Prime Minister Narendra Modi will launch virtually in a program organized in Indore on May 13

मध्यप्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को वर्चुअली होंगे शामिल, पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

Wed, 11 May 2022 12:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 May 2022 12:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 13 मई को होगा। तीन सत्रों में होने वाले कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और मध्यप्रदेश की स्टार्टअप नीति एवं पोर्टल का शुभारंभ कर सम्बोधित भी करेंगे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Startup Conclave-2022: Prime Minister Narendra Modi will launch virtually in a program organized in Indore on May 13
स्टार्ट-अप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 13 मई को होगा। तीन सत्रों में होने वाले कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतिम सत्र में शाम 6.30 बजे वर्चुअली जुड़ेंगे और मध्यप्रदेश की स्टार्टअप नीति एवं पोर्टल का शुभारंभ कर सम्बोधित भी करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के चुनिंदा स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों का संग्रह जारी किया जाएगा। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। एमएसएमई के सचिव पी नरहरि ने बताया कि कॉन्क्लेव की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें जनप्रतिनिधि, नीति निर्माता, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य के प्रशासक, स्टार्टअप्स, संभावित उद्यमी, स्टार्टअप इको-सिस्टम की अनेक हस्तियां शामिल होंगी। इन प्रमुख व्यक्तियों में शिक्षाविद, निवेशक, मेंटर्स और देश के स्टार्टअप इको-सिस्टम के अन्य हितधारक भी शामिल होंगे। सत्र में तीन घटक सम्मिलित रहेंगे, जिसमें सेक्टोरल सेशन, स्टार्टअप एक्सपो और प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में स्टार्टअप नीति का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नरहरि ने बताया कि प्रमुख सत्रों में अनेक गतिविधियां होंगी। एमपीटीआईई के सहयोग से स्पीड मेंटरिंग सत्र में स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स मिलेंगे और संवाद करेंगे। स्टार्ट-अप कैसे शुरू करें पर सत्र होगा, जिसमें प्रतिभागियों को नीति-निर्माताओं और निर्णयकर्ता बताएंगे कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए और आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए। फंडिंग-सत्र में स्टार्टअप और संभावित उद्यमी टियर-I और टियर-II शहरों में फंडिंग के विभिन्न तरीकों पर संवाद करेंगे। पिचिंग-सत्र में स्टार्टअप निवेशकों के साथ सहयोग के अवसरों पर चर्चा और फंडिंग के लिए अपना आइडिया प्रस्तुत करेंगे। स्टार्टअप इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्र में प्रतिभागी यह जानेंगे कि उनकी ब्रांड वैल्यू कैसे बढ़ाई जाए? एमपी में स्टार्टअप इकोसिस्टम को कैसे बढ़ावा दिया जाए? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed