फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj alleges cong and Englishmen taught wrong history

मध्यप्रदेश: शिवराज बोले- अंग्रेजों और कांग्रेस ने गलत इतिहास पढ़ाया, मोदी उसे ठीक कर रहे हैं

Mon, 15 Nov 2021 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Nov 2021 12:22 PM IST
सार

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। जनजातीय योद्धाओं के आजादी के संग्राम में योगदान को सही तरीके से सामने लाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj alleges cong and Englishmen taught wrong history
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि अंग्रेजों और कांग्रेस ने हमेशा इतिहास को गलत ढंग से पढ़ाया। आजादी के इतिहास को सिर्फ एक खानदान का इतिहास बना दिया। उन्होंने आजादी के आंदोलन में आदिवासियों के योगदान को पहचानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी प्रकट किया। 
विज्ञापन


भोपाल में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री के प्रोग्राम से पहले शिवराज ने कहा कि सबसे पहले बिरसा मुंडा को प्रणाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया, उसके लिए उनका हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। हमारे जनजातीय योद्धाओं के पराक्रम को सही ढंग से देश के सम्मुख रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद कि उन्होंने बिरसा भगवान, राजा रघुनाथ शाह, शंकर शाह हो, टंट्या मामा... जैसे जनजातीय योद्धाओं के आजादी के लड़ाई में योगदान को सही ढंग से देश के सामने रखा है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सचमुच में जनजातीय योद्धाओं का जो कर्ज भारत माता पर था, उसे प्रधानमंत्री जी ने उतारा है। जनजातीय गौरव दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोपाल में खुद मोदी जी आ रहे हैं। यह उनका स्वागत है। यह केवल कार्यक्रम नहीं है, यह जनजातियों के जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। हमारे जनजातीय भाई-बहन आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टि से सशक्त हो, हमारी यह कोशिश है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण योजनाओं की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय समाज कल्याण के लिए हमने जो योजनाएं बनाई हैं, उनकी शुरुआत करेंगे। राशन आपके द्वार कार्यक्रम, सिकल सेल एनीमिया के इलाज की योजना, बैकलॉग के पदों को भरने और आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास भी मोदी करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है। यह सिर्फ रानी कमलापति का सम्मान नहीं है। यह संपूर्ण जनजातीय समुदाय, भोपाल, मध्यप्रदेश का सम्मान है। भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन है। मोदी जी ने मध्यप्रदेश को 1,300 करोड़ रुपये की सौगातें रेलवे के जरिए दी हैं। वे राज्य में विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed