फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Senior IAS officer Anupam Rajan elected in place of Veera Rana as the new Chief Electoral Officer

मध्य प्रदेश : वीरा राणा के स्थान पर अनुपम राजन को नए मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया

Tue, 21 Dec 2021 10:36 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 10:36 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुपम राजन को वीरा राणा के स्थान पर राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राणा (1988 बैच के आईएएस अधिकारी) को रश्मि अरुण शमी (1994 बैच) के स्थान पर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Senior IAS officer Anupam Rajan elected in place of Veera Rana as the new Chief Electoral Officer
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुपम राजन को वीरा राणा के स्थान पर राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राणा (1988 बैच के आईएएस अधिकारी) को रश्मि अरुण शमी (1994 बैच) के स्थान पर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

 

रश्मि अरुण शमी, जो स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव हैं, एमपीबीएसई के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थी। राज्य सरकार ने सोमवार रात को एक अलग आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव (1992 बैच) को मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव (पीएस) के रूप में नियुक्त किया है। कल्पना श्रीवास्तव को उद्यानिकी विभाग के प्रमुख सचिव पद से हटाए जाने के बाद नई नियुक्ति नहीं दी गई थी। उन्होंने बतौर प्रमुख सचिव प्याज घोटाले की जांच शुरू की थी और उद्यानिकी के आयुक्त मनोज अग्रवाल के खिलाफ जांच बिठाई थी। उन्हें हटाए जाने पर सरकार की खूब किरकिरी हुई थी और कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने भी राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। सूत्रों ने कहा कि कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) शैलेंद्र सिंह (1988 बैच) को राजन (1993 बैच) के स्थान पर उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed