{"_id":"61977a1063caca07972a4b68","slug":"madhya-pradesh-robbery-with-businessman-exposed-in-kolaras-shivpuri-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शिवपुरी के कोलारस में व्यापारी के साथ हुई लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के कोलारस में व्यापारी के साथ हुई लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 19 Nov 2021 03:48 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 19 Nov 2021 03:48 PM IST
सार
पुलिस ने शिवपुरी के कोलारस में व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। शिवपुरी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
शिवपुरी में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के कोलारस में बीते दिनों एक व्यापारी के साथ हुई लूट में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया है। इस लूट में 6 लोग शामिल थे। इसमें से तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन अन्य फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों से लूट की 3 लाख रुपये की रकम में से 1 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से बात करते हए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि कोलारस में अनाज मंडी गेट पर एक व्यापारी से दो अज्ञात बाइकसवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश व्यापारी से तीन लाख रुपये लूटकर फरार हुए थे। इस वारदात के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भड़ोता पुल के पास खड़े हैं। इनका इस लूट से लिंक है। जब पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह कुल 6 लोग है जिन्होंने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन फरार है।