{"_id":"5ca3255dbdec2213e76c3029","slug":"madhya-pradesh-police-have-arrested-fake-transgender-who-looted-women-s-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: महिला के जेवर लूटने वाले नकली किन्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: महिला के जेवर लूटने वाले नकली किन्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2019 02:33 PM IST
आसिम खान
भाषा, सिवनी
भाषा, सिवनी
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
धार जिले में नेग मांगने के बहाने घर में घुस कर अकेली महिला के जेवरों को लूट कर फरार हुए एक नकली किन्नर को महीने भर की लंबी कवायद के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गोपाल खांडेलकर ने बताया कि पकड़ा गया लक्ष्मण नाथ (22) बहुरूपिया बनकर वारदात करने में माहिर है। उसके एक किन्नर का वेश धारण किया और अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर गत 26 फरवरी को बबरिया रोड कोहका में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
वे एक घर में नेग मांगने के बहाने घुसे और वहां महिला को अकेली पाकर उसके जेवरात लूट लिए और कार से फरार हो गए। इन लोगों को सादलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने लूटे गए सभी जेवरात जिनकी कीमत एक लाख 10 हजार रुपये है एवं घटना में उपयोग की गई कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
