{"_id":"60f5fb9cd5b3e96a8b1bf477","slug":"madhya-pradesh-police-caught-the-interstate-gang-making-fake-notes-currency-in-raigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: नकली नोट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: नकली नोट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार
Tue, 20 Jul 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रायगढ़
एजेंसी, रायगढ़
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 03:54 AM IST
सार
- मध्यप्रदेश पुलिस ने पुलिस ने बताया कि दो हजार और पांच सौ के नोट के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह गिरोह देश के दक्षिणी राज्यों में भी नकली नोटों की आपूर्ति में शामिल था।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस ने नकली नोट बनाने और उन्हें बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दो हजार और पांच सौ के नोट के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह गिरोह देश के दक्षिणी राज्यों में भी नकली नोटों की आपूर्ति में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 26 जून को राजगढ़ जिले के जीरापुर से दो लोगों को एक लाख रुपये मूल्य के दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इन दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाद में दो और लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनमें एक मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले और दूसरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है। उन्होंनेे बताया कि दुर्ग से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने नकली नोट बनाने के लिए अपने घर पर ही प्रिंटर सहित तमाम उपकरण जुटाए हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इन नकली नोटों के आपूर्ति दक्षिण के राज्यों में की जानी थी।
