फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh People in huge numbers attended the funeral of Dev Prabhakar Shastri Dadda ji a spiritual leader in Katni

संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

Tue, 19 May 2020 06:17 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 19 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh People in huge numbers attended the funeral of Dev Prabhakar Shastri Dadda ji a spiritual leader in Katni
संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ - फोटो : ANI

गृहस्थ योगी संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ी। अंतिम संस्कार सोमवार को मध्यप्रदेश के कटनी शहर के बाहरी इलाके दद्दाधाम में किया गया।  'दद्दा जी' के  अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस-प्रशासन की कोशिशों के बावजूद श्रद्धालु और शिष्य इन भावुक पलों में शारीरिक दूरी के नियमों को भूल गए। 

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण और लॉकडाउन के बावजूद  'दद्दा जी' के अंतिम संस्कार में लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। प्रशासन अनाउंस कर रहा था कि लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें, लेकिन भीड़ ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के द्वारा लॉकडाउन 4 को लेकर जारी निर्देशों के मुताबिक अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन 'दद्दाजी' की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात 'दद्दा जी' का देहावसान हो गया था। वो लीवर और किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने कटनी स्थित आश्रम में अंतिम सांस ली। दद्दा जी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। डॉक्टरों के जवाब देने के बाद उन्हें बीते शनिवार को मध्यप्रदेश के कटनी स्थित आश्रम में लाया गया था। उनका हालचाल लेने रविवार को मध्य प्रदेश के नेताओं सहित कई लोग दद्दा धाम पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed