फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Pain of Imarti Devi Where is the place to put posters of Baba Saheb, the city is full of hoardings of Home Minister's birthday

इमरती देवी का गृहमंत्री पर निशाना: कहा- बाबा साहब के पोस्टर लगाने जगह नहीं, जन्मदिन के होर्डिंग्स से भरा है शहर

Fri, 15 Apr 2022 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

इमरती देवी गुरुवार को डबरा में अंबेडकर जयंती के अवसर पर शामिल हई। इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एक तरफ सीएम दलितों के वोट की बात करते हैं तो वहीं उनकी जयंती पर उनके पोस्टर लगाने की जगह नहीं है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Pain of Imarti Devi Where is the place to put posters of Baba Saheb, the city is full of hoardings of Home Minister's birthday
इमरती देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त इमरती देवी का गुरुवार को अंबेडकर जयंती पर एक बार फिर दर्द छलक पड़ा। वहीं, उनके बयान से ये भी साफ हो गया कि अभी उनके और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच मनमुटाव है। 
विज्ञापन


ग्वालियर में अंबेडकर जंयती के मौके पर सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि एक तरफ सीएम साहब दलितों के वोट लेने की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ उनकी जयंती पर पोस्टर लगाने को शहर में जगह नहीं मिल रही है। मजबूरन गेट बनाकर पोस्टर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए गृहमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि पूरे शहर में जन्मदिन के होर्डिंग लगे हैं, जिस वजह से जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


दरअसल इमरती देवी गुरुवार को डबरा तहसील में शुगर मिल स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पहुंची थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से कहना चाहती हूं कि जहां आप एक और हमारे वोट यानी कि दलित समाज का वोट लेने की बात करते हैं, लेकिन कभी उन्हें अधिकार देने की बात नहीं करते और आज 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर के शहर में होर्डिंग के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरती देवी का विधानसभा क्षेत्र डबरा से हैं। वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहती हैं वहीं, डबरा विधानसभा में सबसे ज्यादा दखल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का होता है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का 15 अप्रैल को जन्मदिन है, जिसके चलते उनके समर्थकों ने शहर में जगह-जगह उनके पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए हैं। 


डबरा विधानसभा में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और इमरती देवी के बीच वर्चस्व की लड़ाई हमेशा छिड़ी रहती है। यही वजह है कि कई बार अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर दोनों नेता एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed