{"_id":"62bb3b0515fdf214a911b24a","slug":"madhya-pradesh-one-student-died-due-to-drowning-among-friends-who-came-for-a-picnic-at-amargarh-waterfall-from-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: भोपाल से अमरगढ़ वाटरफॉल में पिकनिक मनाने आए दोस्तों में एक छात्र की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: भोपाल से अमरगढ़ वाटरफॉल में पिकनिक मनाने आए दोस्तों में एक छात्र की डूबने से मौत
Tue, 28 Jun 2022 11:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:01 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज के अमरगढ़ वाटरफॉल में डूबने से एक बीटेक के छात्र की मौत हो गई। मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ भोपाल से पिकनिक मनाने शाहगंज आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
झरने में डूबने से बीटेक छात्र की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज के अमरगढ़ वाटरफॉल में डूबने से एक बीटेक के छात्र की मौत हो गई। मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ भोपाल से पिकनिक मनाने शाहगंज आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार दीपेश कुमार पुत्र चंद्रकांत उम्र 20 वर्ष मधुवनी बिहार का निवासी था। वह भोपाल के इंद्रपुरी में रहकर टीआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। दीपेश अपने पांच दोस्तों के साथ सीहोर जिले के शाहगंज के पास विंध्याचल पर्वत स्थित अमरगढ़ वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गया था। यहां पर नहाने के दौरान दीपेश कुमार शाह का पैर फिसला और वह कुंड के गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। दोस्तों ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बुदनी एसडीओपी शशांक सिंह ने बताया मृतक छात्र दीपेश शाह पिता चंद्रकांत शाह (20) टीआईटी कॉलेज भोपाल से बीटेक कर रहा था। इंद्रपूरी सी सेक्टर थाना पिपलानी भोपाल में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से थाना लोखा जिला मधुबनी बिहार का निवासी है। कॉलेज पढ़ने वाले अपने दोस्तों के साथ वह पिकनिक मनाने आया था। तभी यह हादसा हुआ। मामले की जांच कर रहे है।