{"_id":"5fc0ffda0f9e307a047ca3a8","slug":"madhya-pradesh-one-of-2-wild-elephants-spotted-in-rural-jabalpur-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जबलपुर के गांवों में घुसे दो जंगली हाथियों में से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जबलपुर के गांवों में घुसे दो जंगली हाथियों में से एक की मौत
Fri, 27 Nov 2020 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
हाथी की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले 48 घंटे से घूम रहे दो जंगली हाथियों में से एक हाथी शुक्रवार दोपहर मृत मिला।
विज्ञापन
वनमंडलाधिकारी अंजना तिर्की ने बताया कि जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मोहस गांव के पास एक हाथी का शव शुक्रवार दोपहर को मिला। पशु चिकित्सकों का एक दल मौके पर पहुंच गया है और उसकी मौत के कारण का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालांकि, प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। तिर्की ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि दूसरे हाथी के द्वारा धक्का दिए जाने के बाद यह हाथी गिर गया होगा और उसे इस दौरान दिल का दौरा पड़ गया होगा। उन्होंने कहा कि इलाके में घुसे दूसरे हाथी की खोज जारी है।
विज्ञापन
कुछ ही घंटे पहले तिर्की ने बताया था कि पड़ोसी मंडला जिले से जबलपुर जिले के दक्षिणी हिस्से में इन दो हाथियों ने प्रवेश किया और नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में घूम रहे हैं। ये मंगेली, मोहस और जमतरा के गांवों में दिखाई दिए हैं। हालांकि, इन्होंने अब तक न तो किसी व्यक्ति पर हमला किया है और न ही किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
