{"_id":"5f4b226b8ebc3e175e7f665e","slug":"madhya-pradesh-one-dead-and-three-injured-after-a-building-collapsed-in-ashta-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के आष्टा में बारिश से चलते इमारत ढही, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के आष्टा में बारिश से चलते इमारत ढही, एक की मौत, तीन घायल
Sun, 30 Aug 2020 09:22 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, सीहोर
पीटीआई, सीहोर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
आष्टा में इमारत ढही
- फोटो : ANI
पिछले तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा इलाके में रविवार तड़के एक मकान के अचानक ढह जाने से 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे तीन लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आष्टा इलाके में रविवार तड़के करीब तीन बजकर 10 मिनट पर एक मकान ढह गया। जिससे इसमें सो रही रुखसार बी की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मलबे में दबे तीन अन्य लोगों को बचावकर्मियों ने बाहर निकाल लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

