{"_id":"618f63405b970c234e4695e3","slug":"madhya-pradesh-naxals-kill-two-villagers-in-malakhedi-village-of-balaghat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बालाघाट जिले के मालाखेड़ी गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बालाघाट जिले के मालाखेड़ी गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की
Sat, 13 Nov 2021 12:33 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:33 PM IST
सार
बालाघाट जिले की बैहर तहसील में कान्हा नेशनल पार्क से लगे मालाखेडी गांव में शुक्रवार रात करीब 3 बजे नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की बैहर तहसील में कान्हा नेशनल पार्क से लगे मालाखेडी गांव में शुक्रवार रात नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। इसमें लिखा है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा। परचे में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को धमकी दी गई है।
बालाघाट पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि मृतकों के नाम संतोष तथा जगदीश यादव है। इनकी उम्र 45 से 50 साल के बीच है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। ग्रामीणों ने भी रात करीब 3:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। पिछले साल 6 नवंबर 2020 को इसी गांव में एक महिला नक्सली पुलिस मुठभेड में मारी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के फेंके परचे में पुलिस को चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा है कि मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा। परचे में चेतावनी दी गई है कि पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारी सुधर जाए वरना उन्हें अंजाम भुगतना होगा। मृतकों के शव बरामद करने के लिए पुलिस बल मौके पर रवाना हो चुका है।