फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh (MP) Bhopal Car Bike Road Accident News: bhopal madhya pradesh car bike accident news: car and activa scooty collide husband died in front of his wife

भोपाल में सड़क दुर्घटना: आमने-सामने से टकराई कार-स्कूटी, पत्नी के सामने पति ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 22 Dec 2020 06:24 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Tue, 22 Dec 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh (MP) Bhopal Car Bike Road Accident News: bhopal madhya pradesh car bike accident news: car and activa scooty collide husband died in front of his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईटखेड़ी के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे युवक ने जान गंवा दी, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय लालगिरी सिंह अयोध्या नगर में रहता था। वह पिपलानी के इंद्रपुरी स्थित एक होटल में काम करता था। उसकी पत्नी का मायका पहले बैरसिया के अगरिया में है और दो दिन पहले वह अपने परिजनों से मिलने के लिए मायके चली गई थी। ऐसे में लालगिरी सोमवार शाम अपनी पत्नी को लेने एक्टिवा से ससुराल गया था। घर लौटते वक्त ईटखेड़ी थाने से एक किलोमीटर आगे भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार पति-पत्नी दूर जा गिरे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। ऐसे में ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने लालगिरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, उसकी पत्नी के पैरों में चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed