{"_id":"5ed47f238ebc3ee0a301a3a2","slug":"madhya-pradesh-misdeed-and-murder-of-4-year-old-girl-in-chhatarpur-body-recoverd-from-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: आरोपी ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या, शव को कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: आरोपी ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या, शव को कुएं में फेंका
Mon, 01 Jun 2020 09:38 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
एसपी कुमार सौरभ
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई है। राज्य के छतरपुर जिले में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को एक कुएं में फेंक दिया। अगले दिन लोगों ने कुएं में लाश को तैरते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश का माहौल है। बताया गया है कि यह घटना 29 मई की है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Body of a 4-year-old girl was recovered from a well in Chhatarpur on May 29. Kumar Saurabh, SP says,"the incident happened on the intervening night of May 28-29. Her post mortem report confirms sexual assault and homicide. Investigation is being done." pic.twitter.com/yLf4475AKv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 1, 2020
जिले के एसपी कुमार सौरभ ने बताया कि यह घटना 28-29 मई की रात की है। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था और फिर उसकी हत्या की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है।
