फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh minister Vishvas Sarang demand mandatory dope test for all Film Stars

सुशांत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन: मध्यप्रदेश के मंत्री ने सभी कलाकारों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य करने की मांग की

Tue, 01 Sep 2020 01:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Sep 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh minister Vishvas Sarang  demand mandatory dope test for all Film Stars
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : social media

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत मामले में सीबीआई जांच चल रही है। इस दौरान रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में सुशांत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया है। जिसके बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन को लेकर चर्चा होने लगी है।

विज्ञापन


इस बीच मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सभी फिल्मी कलाकारों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है। शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखा है। जिसमें खिलाड़ियों की तरह फिल्मी कलाकारों के लिए भी डोप टेस्ट अनिवार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन



अपने पत्र में विश्वास सारंग ने कहा कि 'जिस तरह डोप टेस्ट में खिलाड़ियों के ड्रग लेने की बात सामने आने पर उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, उसी तरह फिल्मी कलाकारों के लिए भी डोप टेस्ट अनिवार्य होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'काम करने पर आजीवन पाबंदी के साथ दो साल की जेल का प्रावधान किया जाए'
विश्वास सारंग ने अपने पत्र में कहा है कि 'खिलाड़ियों की तरह फिल्मी कलाकारों का कभी भी डोप टेस्ट किए जाने को लेकर नियम बनाए जाएं और नशे से संबंधित किसी भी तरह की पार्टियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। इसके लिए समय-समय पर फिल्मी कलाकार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा डोप टेस्ट कराया जाए, और दोषी पाए जाने पर दो साल की सजा से लेकर फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करने पर आजीवन पाबंदी तक की सजा का प्रावधान किया जाए। इससे न सिर्फ फिल्म उद्योग में ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगेगा बल्कि युवाओं को भी नशाखोरी की ओर जाने पर रोक लगेगी।'


विश्वास सारंग का कहना है कि 'युवा अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों से प्रभावित होकर उनके जैसी जीवन शैली को अपनाने लगते हैं। ऐसे में फिल्मी कलाकारों में ड्रग का प्रचलन बढ़ने से देश के युवाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है और वह इनसे प्रभावित होकर ड्रग की ओर आकर्षित हो रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed