फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh minister give advice the doctor there is no guarantee that patients will be cure from corona virus

अजब: अस्पतालों में बेड खाली कराने को शिवराज के मंत्री की अजीब सलाह, बोले- मरीज मर जाए तो गारंटी नहीं

Sat, 17 Apr 2021 01:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 17 Apr 2021 01:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का कोरोना मरीजों को लेकर अजीबो-गरीब बयान। डॉक्टरों ने मरीजों को लेकर बताई समस्या तो बोले कि मरीजों से कहो कि घर जाओ अगर यहां मरोगे तो इसकी कोई गारंटी नहीं। 

विज्ञापन
madhya pradesh minister give advice the doctor there is no guarantee that patients will be cure from corona virus
मध्यप्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव - फोटो : social media

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर पहले के मुकाबले काफी खतरनाक बताई जा रही है और तथ्यात्मक तौर पर ये देखा भी जा सकता है। लेकिन कोरोना के बीच नेताओं की बयानबाजी बंद नहीं हो रही है। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कोरोना मरीजों को लेकर एक उटपटांग बयान दिया है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर सवालों से घिर गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में मंत्री पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें वहां की समस्याएं बताईं। डॉक्टरों ने बताया कि कई मरीज ऐसे हैं जो कोरोना से ठीक होने के बाद भी घर नहीं जाना चाहते, ऐसे में बिस्तर घिरे रहते हैं और कई बार ऑक्सीजन सप्लाई भी प्रभावित होती है। 
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री की ओर से ऐसा बयान सामने आया, जिससे सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बोलो कि घर जाओ वरना मरोगे तो इसके गारंटी नहीं है। यही नहीं मंत्री ने डॉक्टरों को सलाह दी कि वो मरीजों से मिलना बद कर दें। मंत्री गोपाल भार्गव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गोपाल भार्गव के अलावा उनके साथ कई स्थानीय नेता भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या पर संबंधित डॉक्टर ने कहा कि पूरे जिले से मरीज यहां आ रहे हैं। किसी को मना नहीं कर सकते क्योंकि सरकारी अस्पताल है। डॉक्टरों ने कहा कि जो मरीज अच्छे हो गए हैं, वे घर नहीं जाना चाह रहे हैं। जिनका ऑक्सीजन स्तर 96-98 पर आ गया है वो भी घर नहीं जा रहे हैं।


डॉक्टर ने अपनी परेशानी को बताते हुए कहा कि कल 20 मरीज डिस्चार्ज किए गए थे, जिनमें से एक मरीज घर गया। अब जब तक पुराने मरीज घर नहीं जाएंगे, तब तक नए मरीज कहां रखे जाएंगे। मरीजों को डर है कि घर जाकर ऑक्सीजन स्तर कम हो जाएगा। वहीं ऑक्सीजन की खपत भी ज्यादा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed