फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Martyr Lokesh Kumawat of Ratlam, last rites in Jaora block

मध्य प्रदेश: तिलक लगाकर भेजा था तिरंगे में लिपटकर घर लौटा रतलाम का लोकेश कुमावत

Fri, 03 Dec 2021 11:57 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 03 Dec 2021 11:57 AM IST
सार

जावरा के मावता निवासी लोकेश कुमावत 2019 में आर्मी में भर्ती हुए थे। आर्मी की इंफाल यूनिट में पदस्थ थे और वहीं पर उन्होंने शहादत प्राप्त की।  
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Martyr Lokesh Kumawat of Ratlam, last rites in Jaora block
लोकेश कुमावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा विकासखंड के ग्राम मावता निवासी लोकेश कुमावत इंफाल में शहीद हो गए। लोकेश आर्मी की इंफाल यूनिट में तैनात थे। शुक्रवार को पार्थिव शरीर गृह ग्राम पहुंचा तो वहां श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन


Koo App

मातृभूमि की सेवा करते हुए आर्मी की इंफाल यूनिट में पदस्थ मप्र के रतलाम निवासी वीर सपूत लोकेश कुमावत जी के वीरगति प्राप्त होने का समाचार मिला है। परमपिता परमेश्वर पुण्य आत्मा को शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 3 Dec 2021

विज्ञापन


आर्मी में पदस्थ 22 वर्षीय लोकेश कुमावत पुत्र मुकेश कुमावत निवासी ग्राम मावता थाना कालूखेड़ा दो साल पहले 2019 में ही सेना में भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी मणिपुर के इम्फाल यूनिट में थी। लोकेश दो भाइयों में बड़े थे। उसके पिता खेती करते हैं। छोटा भाई 17 वर्षीय विशाल 12वीं में पढ़ता है। गुरुवार को जब शहादत की खबर मिली तो मां से उसे छिपाया गया। घर के बाहर भीड़ भी जमा नहीं होने दी गई थी। लोकेश का जब आर्मी में चयन हुआ था, तब मां ने तिलक कर भेजा था। अब शव तिरंगे में लिपटकर गांव लौटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Martyr Lokesh Kumawat of Ratlam, last rites in Jaora block
लोकेश कुमावत के शरीर पर पुष्पांजलि चढ़ाते रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम। - फोटो : अमर उजाला
आर्मी ने बुधवार सुबह छह से सात बजे के बीच मुकेश कुमावत को शहादत की जानकारी दी। सिर्फ इतना ही बताया कि लोकेश नहीं रहा। पार्थिव शरीर मणिपुर से गुरुवार रात इंदौर एयरपोर्ट लाया गया। शुक्रवार को सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर गृह ग्राम मावता ले जाया गया।  

जहां सेना की तैयारी की, वहीं अंतिम संस्कार
लोकेश 12वीं तक पढ़ने के बाद सेना में जाने की तैयारी में जुट गया था। उसे बचपन से सेना में जाने का जज्बा था। रियावन मार्ग स्थित जिस खेल मैदान पर वह आर्मी के लिए तैयारी करता था, वही अंतिम संस्कार किया जाएगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम समेत तमाम अधिकारियों ने लोकेश कुमावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed