फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, बरातियों को लेकर जा रही गाड़ी कुएं में गिरी, सात की मौत

Thu, 16 Jun 2022 10:55 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 10:55 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। बरातियों से भरा वाहन कुएं में गिरा है। हादसे में सत लोगों की मौत हुई है। छह लोग घायल बताए गए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Major accident in Chhindwara, car carrying wedding brides fell into a well, seven killed
बरातियों से भरी बोलेरो कुएं में गिर गई। - फोटो : सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। बरातियों से भरा वाहन कुएं में गिरा है। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। छह लोग घायल बताए गए हैं।


जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। इलाके के कोड़ामऊ गांव में बुधवार रात बरारितों से भरी बोलेरो जीप कुएं में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। छह लोग घायल हुए हैं। गुरुवार सुबह तक सातों शव और बोलेरो कुएं से निकाल ली गई। 
 
Madhya Pradesh: Major accident in Chhindwara, car carrying wedding brides fell into a well, seven killed
पुलिस ने कुएं में गिरी गाड़ी और सभी सातों शवों को निकाल लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के अनुसार एक बरात भाजीपानी गांव गई थी। बुधवार देर रात बरात से लौट रहा एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कुएं में जा गिरा। इस दौरान उसमें सवार मासूम बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू कर बोलेरो बहन को कोई से बाहर निकाला वहीं शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

उमरानाला चौकी के एएसआई बघेल ने बताया कि घटना बुधवार देर रात तकरीबन 1:00 बजे की है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल मोहखेड़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बोलेरो वाहन को बाहर निकाला। टीआई के मुताबिक कुएं से सभी शव को बरामद कर लिया गया है। 
 
Madhya Pradesh: Major accident in Chhindwara, car carrying wedding brides fell into a well, seven killed
कुएं में गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
मृतकों की शिनाख्त तीन वर्षीय दिपू उर्फ़ दीपेन्द्र इवनाती निवासी लेंदागोंदी,  अजय पिता वलवान इवनाती (32) निवासी लेंदागोंदी, सचिन पिता रामदीन (19) धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार पिता सुखराम चौरे (40) निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ, सागर उर्फ़ शिवपाल पिता मंगल (31) निवासी जमुनिया बिच्छूआ, रंजीत पिता बिस्तु उइके (35) निवासी लेंदागोंदी, रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती कर्मझिरी थाना कुरई के रूप में हुई है। वहीं हादसे में ये लोग घायल हुए हैं- सचिन उर्फ़ दक्ष पिता अजय इवनाती (5), पिंकी उर्फ़ देववती पति अजय इवनाती दोनों निवासी लेंदागोंदी, अनिल पिता अमर खड़ाइत (22) निवासी आगरपुर बिछुआ, राहुल पिता मुन्नेलाल कुमरे (16), सुनील पिता रामदास मरकाम (17), अरविन्द पिता रामदास मरकाम (23) तीनों निवासी कोड़ामऊ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में 7 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


उमरानाला के पास भी भीषण सड़क हादसे को लेकर सांसद नकुल नाथ ने शोक व्यक्त करते हुए अभी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि छिंदवाड़ा में कोड़ामऊ के पास सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed