{"_id":"5ed007f48ebc3e907c685fe3","slug":"madhya-pradesh-major-accident-due-to-lightning-fall-three-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत
Fri, 29 May 2020 12:20 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 29 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली। यह हादसा छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर खजुराहो थाना इलाके के चितरई गांव में हुआ। यहां बृहस्पतिवार की शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल खजुराहो से छह से सात युवक चितरई गांव में पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान मौसम खराब हुआ और बिजली गिरने लगी। खजुराहो के एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने कहा कि इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से इनमें से तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले युवकों में 20 साल का शिवांग खरे, 20 वर्षीय अजय साहू और 23 साल का मोहित अग्रवाल शामिल हैं। ये तीनों युवक खजुराहो के सेवाग्राम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
