फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh lover fired at the mother and brother When the marriage of the girl was fixed in Indore, said- I love her

मध्यप्रदेश : इंदौर में युवती की शादी तय हुई तो प्रेमी ने मां और भाई पर चलाई गोली,कहा- मैं उसे प्यार करता हूं

Sun, 31 Oct 2021 09:43 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 09:43 PM IST
सार

संतोष ने बातों ही बातों में विवाद बढऩे पर भाई पर गोली चला दी लेकिन निशाना चूक गया और छर्रे चेहरे पर लगे। मां पर भी फायर किया जो कंधे में लगी।

विज्ञापन
madhya pradesh lover fired at the mother and brother When the marriage of the girl was fixed in Indore, said- I love her
जिस युवक ने गोली चलाई वह युवती से प्रेम करता था और युवती की शादी तय हो जाने से खफा था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युुवक ने युवती के घर पहुंचकर उसके भाई और मां पर गोली चला दी। हालांकि दोनों खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाजरत है। कहा जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई वह युवती से प्रेम करता था और युवती की शादी तय हो जाने से खफा था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम संतोष आवासिया (24) है। वह मूसाखेड़ी के श्रीकृष्ण नगर में रहता है। शनिवार को संतोष ने इसी क्षेत्र में रहने वाली युवती के घर पहुंचकर देशी कट्टे से फायर कर दिया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


युवक ने कहा-युवती से करता है प्यार
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने घटना के बाद एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें युवक ने कहा है कि वह युवती से प्रेम करता है। युवती भी उससे प्रेम करती थी लेकिन परिवार के दबाव में बदल गई। आरोप लगाए कि युवती के परिजन भी उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के घर पहुंचा था आरोपी
मामले में यह बात कही जा रही है कि युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। नवंबर में शादी होनी है। आरोपी को इसकी भनक लग गई थी। इसी सिलसिले में वह घर पहुंचा। युवती का भाई उस समय सो रहा था। मां बाहर आकर उससे बात कर रही थी। इसी बीच भाई भी आ गया। संतोष ने बातों ही बातों में विवाद बढऩे पर भाई पर गोली चला दी लेकिन निशाना चूक गया और छर्रे चेहरे पर लगे। मां पर भी फायर किया जो कंधे में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed