फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Lokayukta police caught Panchayat secretary taking bribe of 20 thousand rupees

मध्यप्रदेश: लोकायुक्त पुलिस ने पंचायत सचिव को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 12 Nov 2021 04:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Nov 2021 04:30 PM IST
सार

ग्वालियर लोकायुक्त ने मुरैना जिले में एक पंचायत सचिव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Lokayukta police caught Panchayat secretary taking bribe of 20 thousand rupees
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने मुरैना के पंचायत सचिव संतोष शर्मा को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत के निर्माण का बिल और मजदूरी का पैसा निकलवाने के लिए रिश्वत ले रहा था। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरियादी सत्येन्द्र सिंह जादौन की पत्नी रेखा सरपंच है। ग्राम पंचायत के निर्माण का बिल और मजदूरी का पैसा निकालने के लिए सत्येन्द्र लगातार सचिव के पास जा रहा था। राजा का तौर तहसील सबलगढ़ पंचायत सचिव संतोष शर्मा पेमेंट रिलीज करने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई। लोकायुक्त ने सबूत एकत्रित किए। तय किया गया कि शुक्रवार को रिश्वत की राशि देकर रंगे हाथों आरोपी को पकड़ा जाए। निधारित योजना के अनुसार जब सत्येन्द्र रिश्वत की राशि 20 हजार रुपए पंचायत सचिव संतोष शर्मा को दे रहा था, तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed