{"_id":"61a909112edbe0074b372fa0","slug":"madhya-pradesh-leopard-missing-from-indore-zoo-were-brought-to-indore-from-burhanpur-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: इंदौर के चिड़िया घर से तेंदुआ गायब! बुरहानपुर से पकड़कर लाए थे इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: इंदौर के चिड़िया घर से तेंदुआ गायब! बुरहानपुर से पकड़कर लाए थे इंदौर
Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
सार
चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पिंजरे से कपड़ा हटाया तो वहां तेंदुआ नहीं था। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से तेंदुआ गायब हो गया है। सोशल मीडिया पर खबर के वायरल होते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई है। इस समय तक किसी अधिकारी ने तेंदुए के गायब होने की पुष्टि नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों ने बुरहानपुर से एक तेंदुए को रेस्क्यू किया था। इसे पकड़कर इंदौर लाए थे। बारिश की वजह से कपड़े से पिंजरे को ढंका गया था।
विज्ञापन
जब चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पिंजरे से कपड़ा हटाया तो वहां तेंदुआ नहीं था। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगी है।
विज्ञापन
नेपानगर से पकड़ा था तेंदुआ
नेपानगर के ग्राम डालमहू में रात करीब 10 बजे एक घर में तेंदुआ घुस आया था। उस समय घर में कोई नहीं था। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। तब देर रात को वन विभाग ने उसे पकड़ा था।
विज्ञापन
