फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath is left alone, he himself will sit at home in a day or so - Narottam Mishra

मध्य प्रदेश: कमलनाथ अकेले पड़ गए हैं, एकाध दिन में वे खुद घर बैठ जाएंगे- नरोत्तम मिश्रा

Thu, 03 Feb 2022 02:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 03 Feb 2022 02:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान को लेकर कमलनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अकेले पड़ गए हैं। बाकी नेता घर बैठ गए हैं। एकाध दिन में कमलनाथ भी घर बैठ जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath is left alone, he himself will sit at home in a day or so - Narottam Mishra
नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस में कमलनाथ जी अकेले पड़ गए हैं। कोई नेता उनके साथ नहीं है। कुछ दिनों में वे भी घर बैठ जाएंगे। 
विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने पूरी कांग्रेस को घर बिठा दिया है। अब किसे उठाने जा रहे हैं? कमलनाथ जी एकमात्र ऐसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके नेतृत्व में 30 विधायकों ने पार्टी छोड़ी। जब मुख्यमंत्री थे तो चलो-चलो कहते थे। अब घर-घर चलो कह रहे हैं। कमलनाथ के कांग्रेस को गांधी की और भाजपा को नाथुराम गोड़से की पार्टी बनाने पर भी डॉ. मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह अर्धसत्य है। गांधी की पार्टी का मतलब है- इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की पार्टी। प्रियंका के बच्चे भी आगे चलकर गांधी ही लिखेंगे, तभी सत्ता प्राप्त होगी। उन लोगों को गोड़से के बारे में लिखना शोभा नहीं देता, जिनके ऊपर सिखों के खून के छींटे पड़े हो। ऐसे लोग क्या ही गांधी की बात करेंगे। 
विज्ञापन



राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी का दर्द है कि एक ही परिवार ने 70 साल में देश को बर्बाद किया है। उनकी सरकार में भ्रष्टाचार का वैरिएंट पैदा हुआ था। मोदी वैक्सीन उस वैरिएंट को खत्म करने में लगी है, क्या इसका उन्हें दर्द है? उनका सुरक्षा चक्र प्रगति और विकास के पथ पर देश को विश्व में सिरमौर बनाने में लगा है, क्या यह दर्द है राहुल को?
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी को जयंत-अखिलेश का साथ पसंद नहीं
यूपी में जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के साथ को लेकर डॉ. मिश्रा ने कहा कि यूपी को यह साथ पसंद नहीं है। जो यूपी नहीं गया है, वह ही ऐसा कह सकता है कि दोनों पार्टियां लड़ाई में हैं। यूपी की जनता मन बना चुकी है। वहां न हाथ आने वाला है और न हाथी और साइकिल। वहां मोदीजी और योगीजी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा फिर सरकार बनाने वाली है। साइकिल पंचर होने वाली है। 

सिंचाई की दर बढ़ाने पर दिया स्पष्टीकरण
मीडिया में खबर आई है कि नहरों से सिंचाई के लिए किसानों से 500 रुपये प्रति एकड़ वसूला जाएगा। इस पर डॉ. मिश्रा ने सफाई दी कि यह भ्रम की स्थिति नए प्रस्ताव की वजह से बनी है। उसमें बिजली से पाइप या स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई का मुद्दा है। आम किसान पर इस प्रस्ताव का कोई असर नहीं होगा। न ही इस तरह का किसी ने भ्रम फैलाना चाहिए। 


ऑनलाइन गेम्स पर बनेगा कानून
छतरपुर में फ्री फायर गेम्स की लत के चलते बच्चों के अपराध करने के मुद्दे पर राज्य सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के खिलाफ कानून बनाने की बात कही है। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाने के लिए कर्नाटक समेत कुछ राज्यों ने कानून बनाया था। वहां के हाईकोर्ट ने उन कानूनों को निरस्त कर दिया। इस वजह से अन्य राज्यों में बनाए गए ऑनलाइन गेंमिग कानून और दूसरे अन्य कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। केंद्र सरकार से भी सहयोग लिया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed