फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: JNU has become a den of anti-national Left ideology: Mishra

मध्य प्रदेश: देशविरोधी वामपंथी विचारधारा का अड्डा बन चुका है जेएनयू: मिश्रा

Tue, 07 Dec 2021 12:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 07 Dec 2021 12:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जेएनयू में जो नारे लगे हैं, वह पीड़ादायी हैं। जेएनयू देशविरोधी वामपंथी विचारधारा का अड्डा बन गया है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: JNU has become a den of anti-national Left ideology: Mishra
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैंने भी यह नारे सुने हैं। यह पीड़ादायी है। यह देशविरोधी क्रोनोलॉजी है, जो सक्रिय हो गई है। टुकड़े-टुकड़े गैंग फिर से देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने सोशल प्लेटफॉर्म कू पर पोस्ट किए अपने वीडियो में कहा कि "आपने फारुक अब्दुल्ला का बयान पढ़ा होगा। उसके बाद सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी की राय भी पढ़ी होगी। टुकड़े-टुकड़े गैंग फिर से देश का माहौल खराब करने की कोशिश में लगी है। जेएनयू देशविरोधी वामपंथी विचारधारा का अड्डा बन गया है। सरकार की और जनता की गाढ़ी कमाई पर फ्री में पढ़ाई हो रही है। इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय राम जन्मभूमि पर आया था। उसके बाद यह नारे लगाए गए हैं। कभी देश के टुकड़े-टुकड़े की बात करते हैं। कभी चीन का स्वागत करते हैं। पाकिस्तान में 90% हड्डियां तोड़ दी गई, उस पर तो कोई कुछ नहीं बोला। ये कम्युनिज्म सोच का अड्डा बन गया है।"
विज्ञापन

Madhya Pradesh: JNU has become a den of anti-national Left ideology: Mishra
नरोत्तम मिश्रा ने जेएनयू में नारेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया कू पर पोस्ट की। - फोटो : अमर उजाला
गंज बासोदा केस में 4 हिरासत में 
गंज बासोदा में सेंट जोसेफ स्कूल पर हुए पथराव मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कू पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं। हम भी कह चुके हैं। जो एनजीओ और संगठन बाहर से पैसा लेकर काम कर रहे हैं, उनका दुरुपयोग नहीं होने देंगे। जांच करा रहे हैं। दोषी होगा तो कार्रवाई करेंगे। बासोदा की घटना इससे भिन्न है। जांच के दायरे में ऐसी सभी जगहें रहेंगी। मामले में चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुनरावृत्ति न हो, इसकी चिंता की जा रही है। 

पंचायत चुनावों से भाग रही है कांग्रेस
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की दोमुंही नीति नई नहीं है। कमलनाथ जी कुछ कहते हैं और विवेक तनखा जी कुछ करते हैं। चोर से कहते हैं चोरी करो। फिर साहूकार से कहते हैं कि सतर्क हो जाओ। कांग्रेस चुनाव से पलायन कर रही है। तनखा जी भी न्यायालय गए हैं तो उसके पीछे यही बात है। यह लोग चुनाव से डर रहे हैं। 

Madhya Pradesh: JNU has become a den of anti-national Left ideology: Mishra
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कोरोना के 16 नए केस सामने आए हैं। - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में 16 नए कोरोना केस 
गृह मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 16 नए कोरोना केस सामने आए हैं। 13 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 140 है। पॉजिटिविटी रेट 0.03% है। 98.6% रिकवरी दर है। 24 घंटे में हमने 50,796 टेस्ट किए हैं। हम सतर्कता बरत रहे हैं। 

फिल्मों की शूटिंग पर गाइडलाइन तैयार
गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को लेकर गाइडलाइन तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मैं पहले कह चुका हूं कि इसके लिए नीति बनाई जाएगी। अगर कोई बाहर से शूटिंग करने आएगा तो उसे कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद ही शूटिंग शुरू कर सकेंगे। इसमें देर नहीं होगी। कलेक्टर से बातचीत में सारी बातें तय हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed