फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Jaiswal's clarification on dispute with ex-serviceman - there was no suspicious woman in the car

मध्य प्रदेश: पूर्व सैनिक से विवाद पर जायसवाल की सफाई- गाड़ी में नहीं थी कोई संदिग्ध महिला 

Sat, 04 Dec 2021 06:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Dec 2021 06:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने पूर्व सैनिक से विवाद पर सफाई दी है। उनका कहना है कि संदिग्ध महिलाओं के साथ बैठे होने और पवार समाज को जातिगत गालियां देने के आरोप निराधार है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jaiswal's clarification on dispute with ex-serviceman - there was no suspicious woman in the car
प्रदीप जायसवाल, निर्दलीय विधायक, मप्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष तथा बारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने पूर्व सैनिक से हुए विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गाडी में संदिग्ध महिलाओं के बैठे होने तथा पवार समाज को जातिगत गालियां देने के आरोप निराधार है। उन्होंने राजनीतिक रंजिश के चलते ऐसे आरोप उन पर लग रहे हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 29 नवंबर की रात को वे अपने दोस्त के साथ विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान समय तीन युवक उनकी गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए। तीनों युवक नशे में लड़खड़ा रहे थे। उन्होंने जायसवाल से बहस शुरू कर दी। गनमैन उन्हें गाडी से अलग कर एक तरफ ले गया। भाजपा तथा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता जो मुझसे राजनैतिक तौर पर रंजिश रखते हैं, उन्होंने घटना के तथ्यों को गलत तरीके से प्रचारित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ चैनल और न्यूज पोर्टल में ऐसे समाचार जारी हुए, जिनसे उनकी छवि खराब हुई है। ऐसे कामों की निंदा करते हुए उन्होंने आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed