फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Jabalpur collector halts his own salary as he failed to settle pending complaints

मध्य प्रदेश: लंबित शिकायतों के निपटारे में नाकाम हुए तो जबलपुर कलेक्टर ने खुद का वेतन रोका

Tue, 28 Dec 2021 04:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Dec 2021 04:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर ने अपना ही वेतन रोक दिया है। सीएम हेल्पलाइन पर नागरिकों की लंबित शिकायतों का अंबार लगा है और निराकरण न हो पाने को लेकर कलेक्टर ने खुद को यह सजा दी है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jabalpur collector halts his own salary as he failed to settle pending complaints
जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रोचक मामला सामने आया है। सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण में देरी होने पर कलेक्टर ने खुद ही को सजा दी है। कलेक्टर ने अपने समेत कुछ अन्य जिम्मेदार अफसरों के दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है।  
विज्ञापन


जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को जिला कोषागार अधिकारी को पत्र लिखकर आदेश को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन या समाधान पर शिकायतों के 100 दिन से अधिक समय तक लंबित रहने पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं। शर्मा ने सोमवार को जिला पंचायत ऑफिस में सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इसके बाद ही उन्होंने खुद के साथ-साथ अन्य अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए के निर्धारित समयसीमा में शिकायतों के निपटारे को लेकर संवेदनशील रहें। कोई भी शिकायत बिना सुनवाई के नहीं रहनी चाहिए। 
विज्ञापन


शर्मा ने साफ-सफाई और हेल्पलाइन से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने पर डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर का वेतन भी रोक दिया है। कलेक्टर ने राजस्व के कुछ मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर तहसीलदारों और प्रोजेक्ट इम्प्लिमेंटेशन यूनिट (PIU) के कार्यपालन यंत्री की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए हैं। मीटिंग में भाग न लेने पर जिला विपणन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन या समाधान पर लंबित शिकायतों का निराकरण समयसीमा में करने के निर्देश दिए। साथ ही 31 दिसंबर तक 100 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed