फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh Indore-Shirdi flight expected to resume, company stopped flight in lockdown

मध्य प्रदेश: इंदौर-शिरडी फ्लाइट दोबारा शुरू होने की उम्मीद, लॉकडाउन में कंपनी ने बंद की थी उड़ान

Sun, 07 Nov 2021 07:25 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 07:25 PM IST
सार

इंदौर से बड़ी संख्या में लोग शिरडी जाते हैं। लॉकडाउन के पहले तक तो फ्लाइट चल रही थी लेकिन इसके बाद बंद हो गई। अनलॉक होने के बाद कंपनी इस बात का इंतजार कर रही थी कि शिरडी के मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए कब खोला जाता है।

विज्ञापन
madhya pradesh Indore-Shirdi flight expected to resume, company stopped flight in lockdown
इंदौर से दोबारा शिरडी के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिल सकती है।(सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

शिरडी में साईंबाबा के दर्शन के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर से दोबारा शिरडी के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिल सकती है। इंडिगो एयरलाइंस इसकी तैयारी कर रही है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर तक यह सेवा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल इंदौर से बड़ी संख्या में लोग शिरडी जाते हैं। लॉकडाउन के पहले तक तो फ्लाइट चल रही थी लेकिन इसके बाद बंद हो गई। अनलॉक होने के बाद कंपनी इस बात का इंतजार कर रही थी कि शिरडी के मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए कब खोला जाता है। मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद रखा गया था जिस कारण इस रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू नहीं की गई। 
विज्ञापन


अब जबकि दर्शन सुविधा शुरू हो गई है तो कंपनी भी फिर से इंदौर से शिरडी तक विमान सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। ऐसा होने पर इंदौर ही नहीं बल्कि अन्य जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा क्योंकि अभी लोगों को बस से या खुद के वाहन से जाना पड़ रहा है। फिलहाल तो तैयारी चल रही है और संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर अंत तक फ्लाइट शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed