फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Indore's daughter topped in CS exam, three other students of the city also in top-20

मध्यप्रदेश: इंदौर की बेटी ने किया सीएस की परीक्षा में टॉप, शहर के तीन अन्य विद्यार्थी भी टॉप-20 में

Sat, 26 Feb 2022 04:51 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 04:51 PM IST
सार

आईसीएसई ने कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इंदौर की श्रुति नागर ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में देशभर में टॉप किया है। शहर के तीन अन्य विद्यार्थियों ने टॉप-20 में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Indore's daughter topped in CS exam, three other students of the city also in top-20
श्रुति नागर, इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
इंदौर.  भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की  परीक्षा में इंदौर ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में इंदौर की श्रुति नागर ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। शहर के तीन अन्य विद्यार्थियों ने भी टॉप 20  में जगह बनाई है। इंदौर से करीब चार हजार विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2021 में कंपनी सेक्रेटरी की मुख्य परीक्षा हुई थी। इसमें देशभर से लाखों परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल के अलावा कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव की परीक्षा भी हुई थी। प्रोफेशनल परीक्षा में श्रुति देशभर में अव्वल रही है। इसके अलावा आकंक्षा गुप्ता ने चौथा स्थान पाया। प्रियम गोयल 12वें स्थान पर रहे जबकि प्रिंसी त्रिवेदी ने 20वां स्थान हासिल किया। सीएस इंदौर शाखा के प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा में ओल्ड और न्यू सिलेबस हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दिसंबर में देशभर के 140 सेंटर से परीक्षा हुई थी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को 24 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आईसीएसआई ने जून 2022 में होने वाली परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जून माह के पहले सप्ताह में परीक्षा हो सकती है। मार्च में आवेदन किया जा सकेगा। अंतिम तारीख 9 अप्रैल है। 
विज्ञापन


शुरू से लक्ष्य था टॉप करने का
पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति नागर बीकॉम की छात्रा है। वह हाई लिंक सिटी में रहती है। कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही सीएस की तैयारी कर रहीं थीं। श्रुति ने कहा कि दिसंबर की परीक्षा के लिए तीन महीने सेल्फ स्टडी की है। इस दौरान टेस्ट सीरिज को हल किया और प्रत्येक विषयों की बराबर तैयारियां की। रोज आठ से दस घंटे पढ़ाई करतीं थीं। विषय में दिक्कत आने पर शिक्षकों की सहायता लेती थी। श्रुति के अनुसार शुरू से ही लक्ष्य बना लिया था कि टॉप करूंगी। इसी के चलते विशेष रणनीति बनाकर तैयारी की। बड़े भाई यश नागर भी सीए हैं। उनका बहुत सहयोग मिला। परिवार ने भी पूरा सहयोग दिया। नौ विषयों की तैयारी के लिए बहुत मेहनत की। सभी को अध्याय के अनुसार बांटा और सबके लिए समय निकाला। तीन से चार बार रीविजन किया। श्रुति ने बताया कि पिता हेमंत नागर कंपनी में मैनेजर है। मम्मी रत्ना नागर कॉलेज में प्रोफेसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed