फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Indore drug racket dig harinarayanchari mishra questioning with peddlers

मध्यप्रदेश: यह दवा लोगे तो रातभर पढ़ सकोगे, कहकर छात्रों को डालते थे ड्रग्स की लत

Mon, 21 Dec 2020 12:25 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 21 Dec 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Indore drug racket dig harinarayanchari mishra questioning with peddlers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मध्यप्रदेश के इंदौर में सामने आए ड्रग्स रैकेट में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के बताया कि वे छात्रों को भी नशे की लत डालते थे। इसके लिए वह छात्रों से कहते थे कि यह दवा लोगे तो रातभर पढ़ सकोगे।  इससे वे घंटों बिना नींद लिए अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं। आरोपियों के इस खुलासे से पुलिस भी हैरान है। 
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने ड्रग पैडलर्स जोजो उर्फ सोहन, सद्दाम, विक्की परियानी, धीरज, कपिल, राज उर्फ मुन्ने प्रजापत, राहुल और जितेंद्र से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे शहर में ड्रग्स के कारोबार के संचालन और युवाओं को टारगेट करने का तरीका पूछा। पैडलर्स ने बताया कि वे लोग हाईप्रोफाइल सोसायटी और मध्यम वर्ग के उन युवाओं को टारगेट करते थे, जो पब कल्चर के आदी हैं। ऐसे में पैडलर्स इन युवाओं को टारगेट करने के लिए कई तरीके अपनाते थे। पहला तरीका उन युवाओं के साथ नशा करना होता था। वहीं, दूसरे तरीके में गैंग की युवतियों से उन युवाओं की दोस्ती कराई जाती थी। 
विज्ञापन



डीआईजी ने बताया कि इस मामले में गिरोह के सरगना सागर जैन को भी रिमांड पर ले लिया गया है। उसकी संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इस कारोबार से जुड़े करीब 26 लोगों के बारे में पता चला है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ के दौरान एक पैडलर ने बताया कि वह पब में आने वाले युवाओं को सिगरेट में चरस, गांजा, स्मैक भरकर नशे का आदी बनाते थे। इस तरह से उन्होंने काफी लोगों को अपने जाल में फंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed