{"_id":"619f928570e42776f41f9072","slug":"madhya-pradesh-income-tax-raids-on-digiana-group-kautilya-academy-goodrich-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: डिजियाना ग्रुप, कौटिल्य एकेडमी, गुडरिक समूह पर आयकर के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: डिजियाना ग्रुप, कौटिल्य एकेडमी, गुडरिक समूह पर आयकर के छापे
Thu, 25 Nov 2021 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:11 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में डिजियाना ग्रुप, कौटिल्य एकेडमी, गुडरिक समूह पर आयकर के छापे मारे गए हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में कौटिल्य एकेडमी के सेंटर्स पर आयकर अधिकारी पहुंचे और कागजात कब्जे में लिए।
विज्ञापन
कौटिल्य एकेडमी के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत तमाम सेंटरों पर छापे मारे गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने मीडिया, खनन, एफएमसीजी और कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। कर चोरी और आय छुपाने की सूचना के बाद विभाग ने डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह और कौटिल्य एकेडमी पर एक साथ छापे मारे। भोपाल में आयकर विभाग ने एमपी नगर जोन-2 में कौटिल्य अकेडमी पर छापा मारा है। इंदौर में कुल 50 जगहों पर जांच चल रही है। शहर और राज्य के बाहर विभाग ने 65 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है। इसी तरह ग्वालियर में भी कौटिल्य एकेडमी पर छापामार कार्रवाई की गई।
आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग अलसुबह खनन, शराब, मीडिया के साथ ही एफएमसीजी कारोबार से जुड़े डिजियाना समूह के साथ कोचिंग समूह कौटिल्य एकेडमी और गुडरिक चाय से जुड़े मोहन लुधियानी के ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची है। इंवेस्टिगेशन विंग ने गोपनीय तरीके से रेड को अंजाम दिया। कार्रवाई के दायरे में कई प्रभावशाली समूह आ रहे हैं इसलिए बाहर के पुलिस बल की मदद कार्रवाई के दौरान ली गई। विभाग के सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल से 170 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का विशेष बल मुहैया करवाया गया है। भोपाल-इंंदौर के साथ ही अन्य शहरों में भी जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश, बंगाल और गुजरात में भी इन समूहों से जुड़े दफ्तर और ठिकानों पर टीमें भेजी गई है।