फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh in Narendra Modi Cabinet

एमपी के ये 6 हैं मोदी कैबिनेट की दौड़ में

Mon, 19 May 2014 02:55 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh in Narendra Modi Cabinet

आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मोदी के नेतृत्व में बनने वाली केंद्र सरकार में मंत्री पद के लिए मध्य प्रदेश के कई नेताओं का दावा मजबूत नजर आ रहा है।

विज्ञापन


और हो भी क्यों न! आखिरकार राज्य ने कुल 29 में से 27 सीटें देकर मोदी और भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी तो निभाई है। वैसे मोदी के सामने दुविधा तो होगी ही कि किसे मंत्रिमंडल में लें और किसे नहीं लें।

विज्ञापन

कम से कम दो को होंगे मंत्रिमंडल में

madhya pradesh in Narendra Modi Cabinet

सुषमा स्वराज और सुमित्रा महाजन जैसी दो वरिष्ठ नेताओं के नाम मध्य प्रदेश से तय माने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के सोचने के तरीके को देखा जाए तो दो स्थितियां बनती हैं।

एक, वह जातिगत समीकरणों के बजाय वह नतीजे लाने वाले नेताओं को ज्यादा महत्व दे सकते हैं। दो, वह जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ काबिलियत को भी ध्यान में रख सकते हैं। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश से मोदी के मंत्रिमंडल में ये नाम शामिल हो सकते हैं।

सुमित्रा महाजन और सुषमा स्वराज

madhya pradesh in Narendra Modi Cabinet

इंदौर से लगातार नौ बार सांसद बनने वाली सुमित्रा महाजन अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की राज्य मंत्री रही हैं। वह शायद पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस की कैबिनेट मंत्री बनना चाहें। लेकिन नरेंद्र मोदी शायद किसी तकनीकी जानकार को यह मंत्रालय सौंप सकते हैं। तब सुमित्रा महाजन को महिला व बाल विकास मिल सकते हैं।

सुषमा स्वराज की वरिष्ठता को देखते हुए मंत्री बनना तय है। सवाल विभाग का है। क्या वह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) वाले मंत्रालयों (वित्त, विदेश, रक्षा और गृह) में से कोई हासिल कर पाएंगी? यदि वे सीसीएस वाले मंत्रालय नहीं मिलने की स्थिति पर राजी होती हैं तो फिर स्वास्थ्य मंत्रालय मिल सकता है, क्योंकि वाजपेयी मंत्रिमंडल में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय संभाला है। मुरली मनोहर जोशी यदि मानव संसाधन मंत्रालय पर दावा नहीं ठोकते हैं तो सुषमा स्वराज को मानव संसाधन मंत्रालय भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन

नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल

madhya pradesh in Narendra Modi Cabinet

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तोमर का मंत्रिमंडल की एक सीट पर दावा होगा, लेकिन विभाग के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। भाजपा में कोई भी नेता इस बारे में निश्चित रूप से कहने में सक्षम नहीं है। तोमर मंध्य प्रदेश में पंचायत मंत्री रहे हैं।

वाजपेयी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री रहे प्रहलाद पटेल वैसे तो वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें भाजपा के भारी संख्याबल में भी ओबीसी के तहत प्रतिनिधित्व मिल सकता है। उन्हें जल संसाधन जैसा मंत्रालय मिल सकता है। संस्कृति मंत्रालय में भी वह काम करना पसंद कर सकते हैं।

फग्गन सिंह कुलस्ते और थावरचंद गहलोत

madhya pradesh in Narendra Modi Cabinet

फग्गन सिंह कुलस्ते मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेताओं में से एक हैं। उन्हें आदिवासी विकास अथवा सामाजिक न्याय जैसे किसी मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले थावरचंद गहलोत को अनुसूचित जाति के कोटे में कोई प्रमुख मंत्रालय मिल सकता है। वह सामाजिक न्याय भी हो सकता है। गुजरात सीएम की चयन प्रकिया की निगरानी के लिए पार्टी ने उन्हें पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed